BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रुपये लेन-देन के मामले में 14 वर्षीय युवक को कार में जिंदा जलाया

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
रुपये लेन-देन के मामले में 14 वर्षीय युवक को कार में जिंदा जलाया

रुपये लेन-देन के मामले में 14 वर्षीय युवक को कार में जिंदा जलाया

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: मेरठ में पैसे लेन-देन और आरोपी को बेइज्जत ‎किए जाने पर एक युवक को ‎जिंदा जला दिया गया. उसकी उम्र करीब 14 वर्ष बताई गई. वहीं एक दिन पहले पश्चिमी यूपी के शामली जिले में मृतक लड़के के भजन गायक पिता, उसकी मां और बड़ी बहन का शव मिला था. ‎

फिलहाल इस मामले में हरियाणा पुलिस ने आरोपी हिमांशु सैनी को पानीपत से गिरफ्तार किया. इसके बाद पूछताछ में उसने भजन गायक के पुत्र को कार में जलाने की बात स्वीकार की है.

हिमांशु ने कबूल किया कि उसने शामली में भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या की थी.

बता दें ‎कि पानीपत पुलिस ने हिमांशु को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह अजय पाठक की एसयूवी को जलाने के बाद फरार होने की फिराक में था. अजय के बेटे भागवत का शव कार की पिछली सीट पर पाया गया. पानीपत स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के पैनल ने भागवत के शव की जांच की.

जांच पूरी होने के बाद डॉक्टरों ने भागवत के शव का पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया. भागवत का शव लेने आई शामली पुलिस व रिश्तेदारों ने तय किया कि भागवत के शव का पोस्टमॉर्टम रोहतक पीजीआई में करवाया जाएगा.

इस मामले में पानीपत के डेप्युटी सिविल सर्जन डॉक्टर नवीन सुनेजा ने बताया कि बच्चे का शव इस कदर जल चुका है कि उसकी मौत के सही कारण फॉरेंसिक डॉक्टर ही पोस्टमॉर्टम के बाद बता सकेंगे. बताया गया ‎कि आरोपी हिमांशु सैनी, अजय पाठक की भजन पार्टी का सदस्य था.

वहीं एसपी ने कहा कि आरोपी ने रुपये के लेन-देन में पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा था. आरोपी हिमांशु का कहना है कि उसको अजय पाठक से 60 हजार रुपये लेने थे. अजय रुपये नहीं दे रहे थे और उसकी बात-बात पर बेइज्जती करते थे.

इसी का बदला लेने के लिए उसने भजन गायक को परिवार समेत मौत के घाट उतार दिया.

पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि सिंगर अजय के घर पर रखी कई तलवारों में से एक को वारदात में इस्तेमाल किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैंकर्स समिति ने कहा, इन दावों पर नहीं करें भरोसा

Next Post

NRC और CAA पर विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है: अर्जुन मुंडा

Next Post
NRC और CAA पर विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है: अर्जुन मुंडा

NRC और CAA पर विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है: अर्जुन मुंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d