रांची: खूंटी जिले की पुलिस ने इस मौसम में अब तक 140 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया है. जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि अभी तक खूंटी जिले में 140 एकड़ में लगे फसल को नष्ट किया गया है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.
उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस और प्रशासन इसके लिए काफी मेहनत कर रहा है.

