रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्रियों-अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और जार्ज फर्नाडीज के साथ-साथ मशहूर ओलंपियन मुक्केबाज मेरी काम को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है. शनिवार को इन नागरिक सम्मानों की घोषणा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस साल सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 शख्सियतों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है.
पद्म विभूषण सम्मान-
पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित शख्सियतों में जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मेरी काम, छन्नू लाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)और विश्वेशतीर्थ स्वामी, पेजावर अधोक्षजा मठ उडुपी (मरणोपरांत) शामिल हैं.
पद्म विभूषण भूषण-
जबकि पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियों में एम. मुमताज अली, मुअज्जम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोशी, कृष्णअम्मल जगन्नाथ, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर, उत्तराखंड के जाने-माने पर्यावरणविद और समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, शेरिंग लैंडल, प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रीकर (मरणोपरांत), प्रो. जगदीश सेठ, ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन शामिल हैं.
पद्मश्री सम्मान-
जबकि पद्मश्री सम्मान पाने वाली शख्सियतों में अदनान सामी, करण जौहर, कंगना रनौट, एकता कपूर, सुरेश वाडकर, उद्योगपति भरत गोयनका, हॉकी खिलाड़ी जीतू राय और गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत) जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी का नाम शामिल हैं. मालूम हो कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण भारत रत्न के बाद देश के क्रमश: दूसरे और तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हैं.
इस बार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले 118 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई. इनमें लंगर बाबा के नाम से प्रसिद्ध जगदीश लाल अहूजा, 21 हजार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौडा शामिल हैं.
भोपाल गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले को मिला पद्मश्री अवार्ड
1984 भोपाल गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले एक्टिविस्ट अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. अब्दुल जब्बार का बीते साल, 14 नवंबर 2019 को इंतकाल हो गया था.
लंगर बाबा को मिला पद्मश्री अवार्ड
जगदीश आहूजा को लंगर के लिए जाना जाता है. लोग इन्हें प्यार से लंगर बाबा के नाम से भी बुलाते हैं. वह रोजाना पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में गरीब मरीजों और उनके तीमारदारों को फ्री में भोजन मुहैया कराते हैं. साथ ही मरीजों को आर्थिक सहायता से लेकर कंबल और कपड़े तक अन्य सहायता मुहैया कराते हैं. उन्होंने 1980 के दशक में मुफ्त भोजन परोसना शुरू कर दिया था. वह 2000 में PGIMER चल आए थे और वहीं 15 सालों तक रोजाना 2,000 से अधिक लोगों की सेवा कर रहे हैं.
यहां देखें पूरा लिस्ट-
पद्म विभूषण:
नाम क्षेत्र (राज्य/देश)
जॉर्ज फर्नाडिस (मरणोपरांत) लोकसेवा (बिहार)
अरुण जेटली (मरणोपरांत) लोकसेवा (दिल्ली)
अनिरुद्ध जगन्नाथ लोकसेवा (मॉरिशस)
एम सी मैरी कॉम खेल (मणिपुर)
छन्नूलाल मिश्र कला (यूपी)
सुषमा स्वराज* लोकसेवा (दिल्ली)
विश्वेश तीर्थ स्वामीजी* अन्य-/आध्यात्म (कर्नाटक)
पद्म भूषण:
एम मुमताज अली अन्य-आध्यात्म (केरल)
सैयद मुअज्जम अली लोकसेवा (बांग्लादेश)
मुज्जफर हुसैन बेग लोकसेवा (जम्मू-कश्मीर)
अजोय चक्रवर्ती कला (पश्चिम बंगाल)
मनोज दास साहित्य और शिक्षा (पुडुचेरी)
बालकृष्ण दोशी अन्य/वास्तुकला (गुजरात)
कृष्णाम्माल जगन्नाथन समाज सेवा (तमिलनाडु)
एस सी जमीर लोकसेवा (नगालैंड)
अनिल प्रकाश जोशी समाज सेवा (उत्तराखंड)
तेर्रंशग लैंडोल चिकित्सा (लद्दाख)
आनंद महिंद्रा व्यापार और उद्योग (महाराष्ट्र)
नीलकंठ रामा कृष्णा मेनन* लोकसेवा (केरल)
मनोहर पर्रिकर* लोकसेवा (गोवा)
जगदीश सेठ साहित्य-शिक्षा (अमेरिका)
पीवी सिंधू खेल (तेलंगाना)
वेणु श्रीनिवासन व्यापार-उद्योग (तमिलनाडु)
पद्मश्री:
गुरु शशिधर आचार्य कला (झारखंड)
डॉ. योगी एरोन चिकित्सा (उत्तराखंड)
जय प्रकाश अग्रवाल व्यापार और उद्योग (दिल्ली)
जगदीश लाल अहूजा समाज सेवा (पंजाब)
काजी मासूम अख्तर साहित्य-शिक्षा (प.बंगाल)
ग्लोरिया एरीरा साहित्य और शिक्षा (ब्राजील)
जहीर खान खेल (महाराष्ट्र)
डॉ. पद्मावती बंदोपध्याय चिकित्सा (यूपी)
डॉ. सुषोवन बनर्जी चिकित्सा (पश्चिम बंगाल)
डॉ. दिगांबर बेहरा चिकित्सा (चंडीगढ़)
डॉ. दमयंती बसरा साहित्य-शिक्षा (ओडिशा)
पवार पोपटराव भागूजी समाज सेवा (महाराष्ट्र)
हिम्मताराम भांभू समाज सेवा (राजस्थान)
संजीव बाखचंदानी व्यापार और उद्योग (यूपी)
गफ्फूरभाई एम बिलखिया व्यापार और उद्योग (गुजरात)
बॉब ब्लैकमैन लोकसेवा (यूके)
इंदिरा पीपी बोरा कला (असम)
मदन सिंह चौहान कला (छत्तीसगढ़)
उषा चौमार समाज सेवा (राजस्थान)
लील बहादुर क्षेत्री साहित्य और शिक्षा (असम)
ललिता और सरोजा चिदंबरम कला (तमिलनाडु)
डॉ. वजिरा चित्रसेना कला (श्रीलंका)
डॉ. पुरुषोत्तम दधीच कला (मध्यप्रदेश)
उत्सव चरण दास कला (ओडिशा)
प्रो. इंद्रा दासानायके* साहित्य और शिक्षा (श्रीलंका)
एचएम देसाई साहित्य और शिक्षा (गुजरात)
मनोहर देवदास कला (तमिलनाडु)
पोयम बेमबेम देवी खेल (मणिपुर)
लिया दिस्किन समाज सेवा (ब्राजील)
एमपी गणेश खेल (कर्नाटक)
डॉ. बेंगलौर गंगाधर चिकित्सा (कर्नाटक)
डॉ. रमन गंगाखेड़कर विज्ञान (महाराष्ट्र)
बैरी गार्डिनर लोकसेवा (यूके)
चेवांग मोटुप गोबा व्यापार और उद्योग (लद्दाख)
भरत गोयनका व्यापार और उद्योग (कर्नाटक)
यदला गोपालराव कला (आंध्रप्रदेश)
मित्रभानु गुनिया कला (ओडिशा)
तुलसी गौड़ा समाज सेवा (कर्नाटक)
सुजॉय के. गुहा विज्ञान (बिहार)
हरेकला हजबा समाज सेवा (कर्नाटक)
इनामुल हक पुरातत्व (बांग्लादेश)
मधु मंसूरी हसमुख कला (झारखंड)
अब्दुल जब्बार* समाज सेवा (मध्य प्रदेश)
बिमल कुमार जैन समाज सेवा (बिहार)
मीनाक्षी जैन साहित्य और शिक्षा (दिल्ली)
नेमनाथ जैन व्यापार और उद्योग (मप्र.)
शांति जैन कला (बिहार)
सुधीर जैन विज्ञान (गुजरात)
बेनीचंद्र जमातिया साहित्य और शिक्षा (त्रिपुरा)
केवी संपत कुमार और विदुषी जयलक्ष्मी साहित्य और शिक्षा (कर्नाटक)
करण जौहर कला (महाराष्ट्र)
डॉ. लीला जोशी चिकित्सा (मध्यप्रदेश)
सरिता जोशी कला (महाराष्ट्र)
सी. कमलोवा साहित्य और शिक्षा (मिजोरम)
डॉ. रवि कन्नन आर चिकित्सा (असम)
एकता कपूर कला (महाराष्ट्र)
यज्दी नौशीरवान करंजिया कला (गुजरात)
नारायण जे. जोशी करयाल साहित्य और शिक्षा (गुजरात)
डॉ. र्नंरदर नाथ खन्ना चिकित्सा (यूपी)
नवीन खन्ना विज्ञान (दिल्ली)एसपी कोठारी साहित्य और शिक्षा (अमेरिका)
वीके मुनुसामी कृष्णपक्ष कला (पुडुचेरी)
एमके कुंजोल समाज सेवा (केरल)
मनमोहन महापात्रा* कला (ओडिशा)
उस्ताद अनवर मंगनियार कला (राजस्थान)
कट्टंगल सुब्रमण्यम मणिलाल विज्ञान (केरल)
मुन्ना मास्टर कला (राजस्थान)
अभिराज राजेंद्र मिश्रा साहित्य और शिक्षा (हिप्र.)
बिनापानी मोहंती साहित्य और शिक्षा (ओडिशा)
डॉ. अरुणोदय मोंडल चिकित्सा (पश्चिम बंगाल)
डॉ. पृथ्वींद्र मुखर्जी साहित्य और शिक्षा (फ्रांस)
सत्यनारायण मुनदूर समाज सेवा (अरुणाचल)
मणिलाल नाग कला (पश्चिम बंगाल)
एन. चंद्रशेखरन नायर साहित्य और शिक्षा (केरल)
डॉ. टेट्सु नाकामुरा* समाज सेवा )अफगानिस्तान)
शिव दत्त निर्मोही साहित्य-शिक्षा (जम्मू-कश्मीर)
पु ललिबक्थंग पचुअउ साहित्य और शिक्षा (मिजोरम)
मुजिक्कल पंकजाक्षी कला (केरल)
डॉ. प्रशांत कुमार पटनायक साहित्य और शिक्षा (अमेरिका)
जोगेंद्र नाथ फुकन साहित्य और शिक्षा (असम)
रहिबई सोमा पोपेरे कृषि (महाराष्ट्र)
योगेश प्रवीण साहित्य और शिक्षा (यूपी)
जीतू राय खेल (यूपी)
तरुणदीप राय खेल (सिक्किम)
एस. रामकृष्णन समाज सेवा (तमिलनाडु)
रानी रामपाल खेल (हरियाणा)
कंगना रनौट कला (महाराष्ट्र)
दलवई चलपति राव कला (आंध्रप्रदेश)
शाहबुद्दीन राठौड़ साहित्य और शिक्षा (गुजरात)
कल्याण सिंह रावत समाज सेवा (उत्तराखंड)
चिंताला वेंकट रेड्डी कृषि (तेलंगाना)
डॉ. शांति रॉय चिकित्सा (बिहार)
राधमोहन और साबरमती कृषि (ओडिशा)
बटाकृष्ण साहू पशुपालन (ओडिशा)
ट्रिनिटी साइओ कृषि (मेघालय)
अदनान सामी कला (महाराष्ट्र)
विजय संकेश्वर व्यापार और उद्योग (कर्नाटक)
डॉ. कुशाल कोंवर सरमा चिकित्सा (असम)
सईद महबूब शाह कादरी समाज सेवा (महाराष्ट्र)
मोहम्मद शरीफ समाज सेवा (यूपी)
श्याम सुंदर शर्मा कला (बिहार)
डॉ. गुरदीप सिंह चिकित्सा (गुजरात)
रामजी सिंह समाज सेवा (बिहार)
वशिष्ठ नारायण सिंह विज्ञान (बिहार)
दया प्रकाश सिन्हा कला (यूपी)
डॉ. सैंड्रा डिसूजा चिकित्सा (महाराष्ट्र)
विजयसारथी श्रीभाष्यम साहित्य और शिक्षा (तेंलगाना)
काले शबी महबूब और शेख महबूब सुबानी कला (तमिलनाडु)
जावेद अहमद टाक समाज सेवा (जम्मू-कश्मीर)
प्रदीप थालापिल्ल विज्ञान (तमिलनाडु)
येशे दोरजी थोंग्ची साहित्य-शिक्षा (अरुणाचल)
रॉबर्ट थुरमन साहित्य और शिक्षा (अमेरिका)
अगुस इंद्र उदयन समाज सेवा (इंडोनेशिया)
हरीश चंद्र वर्मा विज्ञान (यूपी)
सुंदरम वर्मा समाज सेवा (राजस्थान)
डॉ. रोमेश टेकचंद वाधवानी व्यापार और उद्योग अमेरिका
सुरेश वाडकर कला (महाराष्ट्र)
प्रेम वत्स व्यापार और उद्योग (कनाडा)
Like this:
Like Loading...
Related