रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले. प्रदेश में एक दिन में 1077 संक्रमित मरीजों का मिलना एक नया रिकॉर्ड है.
बता दें कि झारखंड में 15 हजार 130 पॉजिटिव केस हो चुके है और 9074 सक्रिय केस है. वहीं 5914 लोग ठीक हो चुके है और 142 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.
जानकारी के अनुसार, धनबाद में 77, बोकारो में 71, पूर्वी सिंहभूम में 72, पाकुड़ में 59, पलामू में 51, देवघर में 35 और पाकुड़ में 33 , चतरा में 4, धनबाद में 6, दुमका में 26, गढ़वा में 16, गिरिडीह में 7, गुमला में 12, हजारीबाग में 27, जामताड़ा में 4, खूंटी में 27, कोडरमा में 6, लातेहार में 14, लोहरदगा में 2, साहेबगंज में 25, सरायकेला में 9, सिमडेगा में 17 और पश्चिमी सिंहभूम में 34 नये संक्रमित मरीज मिले.
इधर, राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर पांच हजार छह सौ छब्बीस हो गया है. पिछले चौबीस घंटे के दौरान रिकॉर्ड 584 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट गये.
जबकि राज्य के विभिन्न कोविड वार्ड में नौ हजार छियासी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत भी अब बढ़कर अड़तीस दशमलव सात एक हो गया है.

