नई दिल्ली: देश में जिस दिन से लॉकडाउन की शुरुआत हुई है तब से ही कोरोना वायरस के संक्रमण की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. आज जारी आंकड़े के अनुसार आईसीएमआर (ICMR) ने बताया कि अब तक कुल 46,66,386 सैंपल टेस्ट हुए हैं, जिनमें से 1,42,069 सैंपल्स का टेस्ट पिछले 24 घंटों में किया गया है. बता दें कि शुरुआत में टेस्टिंग क्षमता रोजाना कम थी, जो अब काफी बढ़ गई है.
आईसीएमआर ने दावा किया है कि भारत में कोरोना जांच की दर में हजार गुना वृद्धि हुई है. आईसीएमआर ने कहा कि 7 जून को सुबह नौ बजे तक कुल 46,66,386 नमूनों की जांच की गई और जांच की क्षमता बढ़ाकर हर दिन एक लाख तक की गई. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,42,069 सैंपल्स का टेस्ट किया गया है.
बता दें कि देश में कोरोना वायरस ने हर तरफ तबाही मचा दी है, हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 24 घंटे में 9,971 नए मामले सामने आए हैं. 287 लोगों की मौत हुई है.
इसी के साथ देशभर में संक्रमितों की संख्या 2,46,628 पहुंच चुका है, जिसमें से 1,20,406 सक्रिय मामले है, जबकि इस खतरनाक वायरस को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 1,19,293 है, पूरे देश में इस खतरनाक वायरस में से 6,929 लोगों की मौत हो गई.
इससे पहले इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां काम कर रहे एक वरिष्ठ वैज्ञानिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

