BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 14,821 नए कोरोना मरीज, 445 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 14,821 नए कोरोना मरीज, 445 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से इन दिनों भारत समेत दुनिया के कई देश जूझ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 4,25,282 हो गई है और अब तक 13,699 मरीजों की मौत हुई है. देश में फिलहाल 1,74,387 एक्टिव केस हैं और 2,37,196 लोग ठीक हो चुके हैं.

दुनियाभर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 90 लाख के ऊपर जा चुका है. साथ ही 4 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. Covid-19 से जुड़ी पूरी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ.

  • देश में पिछले 24 घंटे में 14,821 नए कोरोना पीड़ित मिले हैं और 445 लोगों की मौत हुई है.
  • देश में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 4,25,282 हो गई है और अब तक 13,699 मरीजों की मौत हुई है. देश में फिलहाल 1,74,387 एक्टिव केस हैं और 2,37,196 लोग ठीक हो चुके हैं.
  • अमेरिका में 305 और कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है. अब कुल मरने वालों की संख्या 1,19,959 हो गई है. अमेरिका में 22,78,373 कोरोना पीड़ित हैं.
  • चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा 21 जून को जारी खबर के मुताबिक 20 जून को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 26 नए मामले दर्ज हुए, जिनमें 1 विदेशों से आया है और 25 स्थानीय मामले हैं. 3 नए संदिग्ध मामले पाए गए, जो सब पेइचिंग में हैं.
  • 20 जून को 24 घंटे तक चीन की मुख्य भूमि में 331 पुष्ट मामले हैं. कुल मिलाकर पुष्ट मामलों की संख्या 83,378 हो गई है और मृतकों की संख्या 4,634 है. 78,413 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.
  • इसके अलावा, हांगकांग, मकाओ और ताईवान से कुल 1,619 पुष्ट मामलों की रिपोर्ट मिली है.
  • मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 12 हजार के करीब पहुंच गई है. बीते 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत होने से वायरस की भेंट चढ़ने वालों की संख्या बढ़कर 515 हो गई.
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में 179 नए मरीज सामने आए. मए मामलों के साथ मरीजों की कुल संख्या अब 11,903 हो गई. इंदौर में मरीजों की संख्या 4329 हो गई है, भोपाल में यह आंकड़ा 2504 और उज्जैन में 839 है.
  • तेलंगाना में रविवार को कोरोना से संक्रमण के मामलों में इजाफे का रिकार्ड कायम हुआ. पहली बार एक दिन में कम से कम 730 वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,892 हो गई.
  • अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 225 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली. इसके साथ संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 3,731 हो गई. इस समय 3,861 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री को अपने बयान से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को नहीं देनी चाहिए ताकत: मनमोहन सिंह

Next Post

अपराधी को नहलाने के बाद करें गिरफ्तार: पुलिस

Next Post
अपराधी को नहलाने के बाद करें गिरफ्तार: पुलिस

अपराधी को नहलाने के बाद करें गिरफ्तार: पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d