15 अक्टूबर को भारत और विश्व में घटी महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण ।
वर्ष का पांचवां उष्णकटिबंधीय तूफान “1923” में लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया था.
टाटा कंपनी के हवाई जहाज ने अपनी पहली उड़ान 1932 में भरी जिसके बाद भारत सरकार ने कंपनी का अधिग्रहण करके एयर इंडिया नाम रख दिया था.
त्रिपुरा राज्य को भारत में 1949 में सम्मिलित किया गया था.
1970 में अनवर सदत को मिस्त्र का राष्ट्रपति चुना गया था.
सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में वर्ष 1978 में परमाणु परीक्षण किया था.
वर्ष 1988 में उज्ज्वला पाटिल पूरी दुनिया की समुद्री यात्रा करने वाली एशिया की प्रथम महिला बनी थी.
वर्ष 1996 में फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना था.
अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए 1997 में चुना गया.
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2006 में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया.
ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को वर्ष में 2012 उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
15 अक्टूबर को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
भारत की राजधानी दिल्ली पर शासन करने वाला मुगल वंश का सबसे प्रतापी सम्राट अकबर का जन्म 1542 में हुआ था.
प्रसिद्ध संगीतकार शंकर जयकिशन का जन्म 1922 में हुआ था.
भारत के 11वें राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 1931 में हुआ था.
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म 1952 में हुआ था.
भारतीय निर्देशक मीरा नायर का जन्म 1957 में हुआ था.
15 अक्टूबर को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1918 में शिरडी के सांई बाबा का निधन हुआ था.
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का निधन 1999 में हुआ था.
कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन 1961 में हुआ था.
पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का निधन 1975 में हुआ था.
15 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व ग्रामीण महिला दिवस
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)
विश्व छड़ी दिवस

