BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 दिन भी नहीं टिकी 17 लाख की दुल्हन, हुई फरार , दलाल गिरफ्तार पूछताछ जारी

by bnnbharat.com
February 1, 2022
in समाचार
15 दिन भी नहीं टिकी 17 लाख की दुल्हन, हुई फरार , दलाल गिरफ्तार पूछताछ जारी
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान / जालोर:  शादी विवाह वाकई बच्चों का खेल नहीं है. इस राह में बड़े धोखे है. चली तो सात जन्म तक नहीं तो 15 दिन भी नहीं. सोचा था 17 लाख खर्च कर दुल्हन ला रहा हूँ, सात जन्म नहीं तो इस जन्म तो रहेगी पर सब लूट गया दुल्हन 15 दिनों में फरार हो गई. मामला राजस्थान के जालोर का है. राजस्थान का एक युवक लुटेरी दुल्हन के जाल में फंस गया. वह 17 लाख रुपये की भारी भरकम रकम देकर एक 23-24 साल की दुल्हन को खरीदकर लाया था. लेकिन वह दुल्हन 15 भी दिन भी नहीं टिकी और फरार हो गयी.

लुटेपिटे युवक ने पुलिस की शरण ली. पुलिस ने दुल्हन की खोज शुरू की. हालांकि अभी तक लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं लग पाया है लेकिन उसके दलाल को पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस पकड़े गये दलाल से पूछताछ करने में जुटी है.

 

पुलिस के मुताबिक मामला करीब सात माह पुराना है. जालोर जिले के बागोड़ा थाना इलाके के जूनी बाली निवासी एक युवक लुटेरी दुल्हन के फेर में फंस गया था. 2 जून 2021 को जूनी बाली निवासी हरि सिंह ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था. अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि फरवरी 2021 में उसने शादी की थी.

शादी करवाने के नाम पर एक दलाल ने उससे 17 लाख रुपये लिए थे. शादी के 15 दिन के बाद दुल्हन पीहर गई थी. लेकिन उसके बाद वह लौटी ही नहीं. उसने दुल्हन के बारे में पता किया तो सामने आया कि वह फर्जी थी.

 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर बागोड़ा थानाधिकारी छतरसिंह के नेतृत्व में टीक गठित कर दुल्हन और दलाल की तलाश शुरू की गई. सात महीने की लंबी भागदौड़ के बाद पुलिस ने मुख्य दलाल गुजरात के पाटन के सिद्धपुर क्षेत्र के हाथ देथली निवासी अन्दुजी उर्फ इन्दु भाई पुत्र बच्चू दरबार ठाकुर को सोमवार को दबोच लिया है.

 

आरोपी को मंगलवार को भीनमाल न्यायालय में पेश किया जायेगा. दुल्हन का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस उसकी तलाश में गुजरात में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. लेकिन वह अभी तक पकड़ी नहीं जा सकी है. पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के दौरान दिखाये गये लड़की के दस्तावेज भी फर्जी हैं.

 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पिछले कई बरसों ने लुटेरी दुल्हनों और उनके दलालों ने अपना तगड़ा जाल बिछा रखा है. वे यहां शादी नहीं हो पा रहे कुंवारे युवकों को अपने जाल में फंसाते हैं. फिर मोटी रकम लेकर उनकी फर्जी दुल्हनों से शादी करवाते हैं. बाद में मौका पाते ही ये लुटेरी दुल्हनें पति के घर से रुपये और गहने लेकर फरार हो जाती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजसू के प्रदेश सचिव ने की बजट की सराहना, प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार

Next Post

दुमका में 43वां झारखंड दिवस की तैयारी पूरी, सीएम हेमंत सोरेन और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे संबोधित

Next Post
दुमका में 43वां झारखंड दिवस की तैयारी पूरी, सीएम हेमंत सोरेन और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे संबोधित

दुमका में 43वां झारखंड दिवस की तैयारी पूरी, सीएम हेमंत सोरेन और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे संबोधित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d