रांची:15 दिवसीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रक्षिक्षण शिविर का आज समापन हो गय. रविवार को झारखण्ड जिम्नास्टिक एसोसिएशन एवं लायंस क्लब जिला 322 ए रीजन 2इ के जोन ब के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय निःशुल्क जिम्नास्टिक प्रक्षिक्षण शिविर का समापन आज आर के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न हुआ.यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था.जिसमें खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक के विभिन्न कलाओं को प्रदर्शित किया. झारखण्ड जिम्नास्टिक संघ एवं लायंस क्लब जिला के द्वारा भविष्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास के उद्देश्य से यह कैम्प का आयोजन किया गया था.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के जिलापाल लायन राजेश गुप्ता पवन,लायंस क्लब के कैबिनेट सचिव संजय पोद्दार,उरि लायन कमल कुमार जैन, ज़ोन चैयरपर्सन ज़ोन ब रीजन 2इ लायन दिवाकर राजगढ़िया,लायन अजित गुप्ता,झारखण्ड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सचिव निशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष राजीव रंजन,संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष गोविंद झा,लायन रामकृष्ण समेत कई अतिथि खिलाड़ीगण एवं अभिभावक गण उपस्थित थे.इस शिविर में कोच विकास गोप के नेतृत्व में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. सभी खिलाड़ियों को झारखंड जिम्नास्टिक संघ एवं लायंस क्लब जिला द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. झारखंड में जिम्नास्टिक खेल के विकास हेतु यह कैम्प खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचालन किया है .इस कैम्प से कई ऊर्जावान खिलाड़ी सामने आएंगे जो की राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे.यह जानकारी गोविंद झा ने दी.

