-
जांच अभियान और तेज होगा, दोषी पाये जाने पर होगी कार्रवाई: केके राजहंस
रामगढ़: जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस एवं सहायक आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर कुमार ने शनिवार को संयुक्त रूप से रामगढ़ प्रखंड में अवैध रूप से राशन कार्ड रखकर इसका लाभ लेने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया.
यह अभियान रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत इंदिरा नगर, रानीबाग, नयीसराय सहित अन्य क्षेत्रों में चलाया गया. इस दौरान जांच दल ने 15 लोगों ऐसे लोगों को दोषी पाया, जिन्होंने अयोग्य होते हुए राशन कार्ड रखा और इसका लाभ लिया. उनलोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ वसूली एवं एफआईआर दर्ज की जायेगी.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके हंस ने कहा कि जांच अभियान जारी रहेगा. उन्होंने हिदायत दी है कि जो लोग आयोग्य होते हुए राशन कार्ड रखा है, वे लोग स्वेच्छा से आकर जमा कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
जांच अभियान में जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारी पुलक कुमार एवं अमित कुमार भी शामिल थे.

