BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुरुग्राम में सड़क पर बना 15 फीट का गड्ढा, समा गया ट्रक

by bnnbharat.com
August 3, 2019
in समाचार
गुरुग्राम में सड़क पर बना 15 फीट का गड्ढा, समा गया ट्रक
Share on FacebookShare on Twitter

गुरुग्राम में शनिवार को  लोगों को बसई रोड स्थित ऑटो मार्किट के सामने करीब 15 फीट गहरा गड्ढा दिखा। यह गड्ढा एक दिन पहले ही हो गया था, इतना ही नहीं शुक्रवार की रात को इस 15 फीट के गड्ढे में एक  बड़ा ट्रक गिर गया। इसमें राहत की बात यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई, बल्कि ट्रक के अंदर गिरने से उसका पिछला चक्का टूट गया। इसकी जानकारी मिलने पर कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे से ट्रक के चक्के को निकाला गया।

अंडरपास के ऊपर धंसी हुई सड़क की जल्द मरम्मत करनी होगी। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। एमजी रोड की तरफ जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है। नगर निगम वार्ड 19 के पार्षद, अश्वनी शर्मा ने शुक्रवार को सनसिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा बारिश के दौरान शहर में हो रहे जलभराव की वजह नगर निगम के कुछ अफसर है। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व मुख्य सीवर लाइनों और ड्रेनेज की सफाई नहीं कराई गई। नगर निगम के अधिकारियों ने काम करने के बजाय केवल सीट पर बैठकर दावे कर दिए। जबकि जनता को समस्या से जूझना पड़ रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को बारिश होने से एमजी रोड अंडरपास की सड़क धंस गई। धंसी हुई सड़क के आसपास से गहरा गड्ढा हो गया, जिससे अंडरपास में भी बारिश का पानी भर गया। अंडरपास के जलभराव में एक बीएमडब्ल्यू कार भी फंस गई। इस दौरान अंडरपास से वाहन नहीं गुजर सके। पानी से गुजरने के कारण कार इसमें बंद हो गई थी। कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। ट्रैफिक पुलिस की मदद से यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया गया।

अंडरपास में हालांकि ज्यादा जलभराव नहीं हुआ था, लेकिन कार के इसमें फंसने के कारण ज्यादा परेशानी हुई। जीएमडीए के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर बारिश के पानी की निकासी करवाई। वही हालत देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ दिनों के लिए एमजी रोड अंडरपास को बंद कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस की ओर से सोशल साइट में भी साझा की गई है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ही महा गंठबंधन में आयी दरार, जनाधार बढ़ाने में जुटे तमाम दल गा रहे है” एकला चलो” की राग

Next Post

मासिक धर्म स्वच्छता पर स्वास्थ्य शिक्षा प्रशिक्षण

Next Post

मासिक धर्म स्वच्छता पर स्वास्थ्य शिक्षा प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d