BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्‍ली हिंसा में 15 FIR दर्ज

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
दिल्‍ली हिंसा में 15 FIR दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अबतक अलग-अलग थानों में आज्ञातों पर कुल 15 एफआईआर दर्ज कर ली हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक जैसे-जैसे मामले सामने आ रहे हैं, शिकायतें मिल रही हैं और भी एफआईआर दर्ज की जाएंगी. दिल्ली में कल हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के कई इलाकों में हंगामा करने वाले प्रदर्शनकारियों को पुलिस तलाश रही है. इसी कड़ी में पंजाब के गैंगस्टर लक्खा सिंह सिधाना का नाम सामने आया है. आरोप है कि लक्खा सिधाना और उसके साथियों ने सेंट्रल दिल्ली में हुए बवाल में अहम भूमिका है, जिसकी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है.

लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के गेट बंद

दिल्ली में कल किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली मेट्रो ने आज लाल किला मेट्रो स्टेशन और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं. हालांकि आज बाकी के सभी मेट्रो स्टेशन खुले हैं और सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है. ये जानकारी खुद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दी है. कल किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान डीएमआसी ने करीब 12 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था.

दिल्ली-NCR में बढ़ सकता है इंटरनेट पर बैन

हिंसा के बाद से दिल्ली-NCR में इंटरनेट सेवा बैन कर दी गई, लेकिन अब खबर आ रही है कि दिल्ली-NCR में इंटरनेट पर बैन बढ़ सकता है. गृह मंत्रालय ने इंटरनेट बैन को 26 जनवरी की रात 12 बजे तक के लिए ही जारी किया था, लेकिन कई इलाकों में इंटरसेवा अब भी पूरी तरह से बहाल नहीं हुई है. वहीं आशंका है कि इंटरनेट सेवा पर बैन को और लंबा किया जा सकता है.

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, दिल्ली औऱ आसपास के सीमावर्ती इलाकों में अगर हालात नहीं सुधरे तो इंटरनेट सेवा पर बैन और भी बढ़ाया जा सकता है. वहीं टेलिकॉम कंपनियों ने अपने यूजर्स को सूचित कर दिया कि उनके इलाके में मोबाइल इंटरनेट को अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 280 अंकों की गिरावट

Next Post

63 की उम्र में 7वीं शादी की तैयारी, शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो 6वीं पत्नी को छोड़ा

Next Post
त्रिपुरा में लॉकडाउन के दौरान पहली शादी, कोरोना मुक्त है यह राज्य

63 की उम्र में 7वीं शादी की तैयारी, शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो 6वीं पत्नी को छोड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d