BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखण्ड के 15 लाख गरीबों को मिलेगा 300 रुपये का ऊनी कम्बल

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in Uncategorized
झारखण्ड के 15 लाख गरीबों को मिलेगा 300 रुपये का ऊनी कम्बल
Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ
रांची

झारखंड सरकार ने तीन सौ रुपये का ऊनी कंबल गरीबों के बीच बांटने का फैसला लिया है. ऊनी कंबल की खरीद जिला स्तर पर की जा रही है. राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत इन कंबलों को खरीदा जाना है. महिला और बाल विकास विभाग के निदेशक मनोज कुमार के अनुसार सभी 24 जिलों में 15 लाख कंबल की खरीद सरकार की तरफ से की जा रही है. इसका वितरण इस माह के अंत तक करने का भी आदेश दिया गया है.

सामाजिक सुरक्षा निदेशक ने बताया सभी जिलों में कंबल खरीदने के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की जा रही है. जिला स्तर पर उपायुक्तों की अध्यक्षता में कंबल खरीद के लिए एक कमेटी गठित की गयी है. इसमें ऊनी कंबल के मापदंडों को पूरा करनेवाली कंपनियों से आपूर्ति संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि 33 करोड़ की लागत से सरकार कंबल खरीदेगी. इस बार कंबल का वितरण गरीब परिवारों के बीच जिला स्तरीय सूची के आधार पर किया जायेगा. सभी जिलों में बीपीएल कार्डधारी, वृद्धा पेंशनधारी, विधवा पेंशनधारियों को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया गया है.

15 लाख से अधिक लोगों के बीच वितरित होना है कंबल

राज्य सरकार की तरफ से सभी जिलों में 15 लाख से अधिक गरीबों के बीच कंबल वितरित किया जायेगा. इस माह के अंत तक सभी जिलों में कंबल खरीद की निविदा की प्रक्रिया को पूरा करने की हिदायतें भी दे दी गयी हैं. विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य सरकार गरीबों को कंबल देना चाहती है. इसके लिए 11 लाख से अधिक पेंशनधारियों की सूची भी शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजस्थान के नगर निकायों पर वित्त आयोग ने जताई चिंता

Next Post

पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप

Next Post
पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप

पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d