रांची: झारखंड में सोमवार को भी 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज रांची के रहने वाले है. इसके साथ ही झारखंड में कोराना संक्रमित मरीजों की संख्या 83 से बढ़कर 98 हो गयी है.
देर शाम तक अन्य रिपोर्ट आने के बाद इस संख्या में बढ़ोत्तरी की आशंका है. राजधानी रांची में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गयी है.
रिम्स प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में राजधानी रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से ही 8 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, इसमें थाना के एएसआई और दूसरा एक एंबुलेंस चालक भी शामिल है.
वहीं कडरू में भी एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की खबर है. जबकि सोमवार शाम को 7 नये पॉजिटिव मरीज मिले, इनमें हिंदपीढ़ी के 2, बेड़ो के 2 और इटकी के3 कोरोना पॉजिटिव शामिल है.

