BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंडोनेशिया में आये तेज भूकंप से 15 लोगों की मौत, 600 लोग घायल

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
इंडोनेशिया में आये तेज भूकंप से 15 लोगों की मौत, 600 लोग घायल
Share on FacebookShare on Twitter

जकार्ता: दक्षिणी पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर आधी रात के बाद आये तेज भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. भूकंप के बाद हुए भूस्खलन की वजह से हजारों लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोड़ना पड़ा. भूकंप और भूस्खलन की इस घटना में कम से कम 600 लोग घायल हुए हैं. माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ बढ़ सकता है. रिक्‍टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है.

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 600 अन्य लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि वे प्रभावित इलाकों से जानकारी हासिल कर रहे हैं. हताहतों की संख्‍या बढ़ने की आशंका जताई गई है. राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी की गई एक वीडियो में एक बच्ची एक घर के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है. बच्ची यह भी कहती दिखी कि उसकी मां जिंदा है लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही.

मरीजों को बाहर अस्थायी आपात तंबुओं में पहुंचाया गया


वहीं बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकम्प से एक अस्पताल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मरीजों को बाहर अस्थायी आपात तंबुओं में पहुंचाया गया. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है. उसने बताया कि शुक्रवार तड़के आए भूकम्प की तीव्रता 6.2 थी.

इस भूकंप का केन्द्र पश्चिम सुलावेसी प्रांत के मामुजु जिले में 18 किलोमीटर की गहराई में था. इसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समुद्र के अंदर 5.9 की तीव्रता का भूकम्प आया था. इंडोनेशिया की आपदा एजेंस ने बताया कि 8 लोगों की घर और इमारतें गिरने से मौत हो गई. केवल मजेने जिले में ही 600 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि वहां 300 घर बर्बाद हो गए हैं और 15 हजार लोगों को आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान अधिकार दिवस: झारखंड में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन घेराव में उमड़ी भीड़

Next Post

सोशल मीडिया पर जहर फैलाने वाले और सुपारी किलर में कोई अंतर नहीं: डीजीपी एमवी राव

Next Post
सोशल मीडिया पर जहर फैलाने वाले और सुपारी किलर में कोई अंतर नहीं: डीजीपी एमवी राव

सोशल मीडिया पर जहर फैलाने वाले और सुपारी किलर में कोई अंतर नहीं: डीजीपी एमवी राव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d