BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी कोरोनावायरस से पीड़ित, एहतियातन भेजे गए हेल्थ कैंप

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in Uncategorized
इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी कोरोनावायरस से पीड़ित, एहतियातन भेजे गए हेल्थ कैंप

इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी कोरोनावायरस से पीड़ित, एहतियातन भेजे गए हेल्थ कैंप

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी कोरोनावायरस से पीड़ित हैं. AIIMS ने इसकी पुष्टि कर दी है. इटली से भारत आने पर इन्हें अलग रखा गया था. दिल्ली आने पर AIIMS में इनके सैंपल की जांच की गई तो सभी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए. इन सभी को छावला के ITBP कैंप में रखा गया है. कल दोपहर से इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है.

बता दें कि देश में अब तक कोरोना वायरस के छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इनमें तीन केरल के थे, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया. तीन मरीज दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में मिले हैं, जिनका इलाज चल रहा है. तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है.

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मयूर विहार निवासी दिल्ली के जिस मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, उसने 28 फरवरी की रात बच्चे के जन्मदिन की पार्टी दी थी. पार्टी में 25 परिवार शामिल हुए थे. इनमें नोएडा के भी थे. कुछ के बच्चे नोएडा के निजी स्कूलों में पढ़ते हैं. इसका खुलासा होने पर नोएडा के दो स्कूलों में एहतियातन अवकाश घोषित कर दिया गया.

श्रीराम मिलेनियम स्कूल व बिलाबॉन्ग स्कूल में 6 मार्च तक और शिव नाडर स्कूल में 9 मार्च तक छुट्टी कर दी गई. पांच बच्चों के सैंपल जांच के लिए भी भेजे गए हैं. पूरे स्कूल भवनों और बसों को सैनेटाइज किया जा रहा है. पार्टी वाले होटल के कर्मचारियों को परिवार से अलग रहने को कहा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला दिवस पर खास पहल, रात में महिलाओं के लिए सड़कें होंगी आरक्षित

Next Post

बजट सत्र: कांग्रेस नेताओं ने दिया दिल्ली हिंसा को लेकर राज्यसभा में स्थगन का प्रस्ताव

Next Post
बजट सत्र: कांग्रेस नेताओं ने दिया दिल्ली हिंसा को लेकर राज्यसभा में स्थगन का  प्रस्ताव

बजट सत्र: कांग्रेस नेताओं ने दिया दिल्ली हिंसा को लेकर राज्यसभा में स्थगन का प्रस्ताव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d