BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय मूल की15 वर्षीय नेहा शुक्ला ने किया सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस तैयार

छह फीट पार करने पर करेगा अलर्ट

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
भारतीय मूल की15 वर्षीय नेहा शुक्ला ने किया सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  पूरे विश्व में कोरोना का कहर जारी है और इससे बचने के लिए डब्लयूएचओ ने कोरोना से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं. लेकिन इस बात का कैसे पता लगाया जाए कि आप किसी से छह फीट की दूरी पर ही खड़े हैं.

इसी को आधार मानते हुए 15 वर्षीय भारतीय मूल की नेहा शुक्ला ने एक सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस तैयार किया है. नेहा ने डिवाइस गर्ल्स फिद इंपैक्ट नाम के एक ऑनलाइन आंत्रेप्रोन्योरिशिप प्रशिक्षण संस्थान की मदद से बनाया है. इसे खास तौर पर लड़कियों के लिए बनाया गया ह.

नेहा शुक्ला ने बताया कि वो कोरोना से लड़ने के लिए कुछ करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस का आविष्कार किया. यह डिवाइस अल्ट्रासोनिक सेंसर और माइक्रोफोन्स का इस्तेमाल कर यह पता करती है कि सामने खड़ा शख्स आपसे छह फीट की दूरी पर है या नहीं.

अगर डिवाइस को इस्तेमाल करने वाले शख्स छह फीट की दूरी पार करता है तो यह डिवाइस यूजर को वाइब्रेट और बीपिंग के जरिए अलर्ट कर देती है. नेहा शुक्ला को इंजीनियरिंग और तकनीकी में ज्यादा दिलचस्पी है, नेहा शुक्ला ने इस डिवाइस को कैप की तरह बनाया है, जिसे यूजर अपने सर पर पहन सकता है..

अगर आप छह फीट की दूरी को पार करते हैं तो यह कैप वाइब्रेट करती है और बीप के जरिए यूजर को अलर्ट कर देती है. नेहा शुक्ला ने बताया कि यह डिवाइस माइक्रोप्रोसेसर पर आधारित है, जिसे कैप में लगाया गया है. अगर कोई छह फीट की दूरी पार करेगा तो प्रोग्राम और माइक्रोप्रोसेसर अलर्ट हो जाएगा.

इस कैप के अंदर अल्ट्रासोनिक सेंसर, एक माइक्रोप्रोसेसर, एक बजर और नौ वोल्ट बैटरी है. नेहा बताती हैं कि उन्होंने प्रोग्राम को कोडेड किया है, जिससे अल्ट्रासोनिक सेंसर को अल्ट्रासोनिक तरंगें के बाहर भेजने का काम करता है. अब, अगर ये तरंगें छह फीट की सीमा का पता लगाने वाले शख्स से टकराती हैं, तो इस डाटा की गणना इस प्रणाली में बदल जाती है, जिसकी मदद से यूजर को अलर्ट किया जाता है.

नेहा शुक्ला अमेरिका में पैदा हुई हैं और वहीं पली बढ़ी हैं. नेहा शुक्ला ने अप्रैल में इस डिवाइस पर काम करना शुरू कर दिया था और जून तक इसका प्रोटोटाइप बना लिया था. नेहा शुक्ला अब इस डिजाइन में और सुधार कर रही हैं ताकि आसानी से इसे पहना जा सके.

नेहा शुक्ला ने कहा कि इसी के साथ वो एक ब्लुटूथ एप तैयार कर रही हैं जो आपके फोन पर भी यही सूचना भेजेगा और आप इसके इतिहास पर नजर रख सकते हैं.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्थव्यवस्था के लिए पूर्वोत्तर भारत बेहद महत्वपूर्ण: जितेन्द्र सिंह

Next Post

रेलवे की जमीन पर 20,000 मेगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की है योजना: रेल मंत्री

Next Post
केजरीवाल सरकार व्यापारियों की समस्या के प्रति उदासीन है: पीयूष गोयल

रेलवे की जमीन पर 20,000 मेगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की है योजना: रेल मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d