जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार से देश के अलग- अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों को झारखंड लाने के लिए ट्रेन की मांग की थी. हालांकि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए प्रवासी मजदूरों को रेलवे के सहयोग से झारखंड भेजा गया. वहीं कोटा में फंसे विद्यार्थियों को झारखंड लाया जा रहा है. उधर रांची के हटिया स्टेशन पर सभी विद्यार्थी उतरेंगे और वहां से जिस- जिस जिला के जो विद्यार्थी हैं उन जिलों के उपायुक्त अपने स्तर से व्यवस्था कर उन्हें उनके घर तक पहुंचाएंगे.
इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला के 150 विद्यार्थी शनिवार देर रात शहर पहुंच रहे हैं. जहां इन विद्यार्थियों के लाने की जिम्मेदारी उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने उठाया है. वैसे 10 बसों से इन विद्यार्थियों को हटिया स्टेशन से लाकर पारडीह में रखा जाएगा. जहां पहले इनका मेडिकल चेकअप होगा उसके बाद सभी को घर तक भेजवाया जाएगा. वही बाहर से आए सभी विद्यार्थी होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे. उधर बस को रवाना करने से पूर्व सैनिटाइजिंग कर रवाना किया गया.

