BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीआरओ परियोजनाओं में काम करने के लिए दुमका से विशेष ट्रेन से रवाना होंगे 1500 श्रमिक

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
बीआरओ परियोजनाओं में काम करने के लिए दुमका से विशेष ट्रेन से रवाना होंगे 1500 श्रमिक

बीआरओ परियोजनाओं में काम करने के लिए दुमका से विशेष ट्रेन से रवाना होंगे 1500 श्रमिक

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि लोगों को रोजगार देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. सोरेन ने कहा कि किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए कई व्यवस्था की जा रही है. इससे राज्य में रोजगार के नये आयाम खुलेंगे.

मुख्यमंत्री आज दोपहर उपराजधानी दुमका जा रहे है, जहां संताल परगना प्रमंडल के पंद्रह सौ श्रमिक विशेष ट्रेन से आज दोपहर बाद दुमका से लेह और लद्दाख के लिए रवाना करेंगे. ये श्रमिक सीमा सड़क संगठन, बीआरओ के लिए भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण का कार्य करेंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. संतालपरगना के श्रमिकों को विशेष ट्रेन से रवाना करने के पहले दुमका जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा. जिले की उपायुक्त राजेश्वरी बी. ने बताया कि श्रम विभाग से निबंधित बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार का एक बेहतर अवसर मिलेगा. उन्होंने बताया कि संताल परगना के हजारों श्रमिक पूर्व में भी हर साल बीआरओ की विभिन्न परियोजनाओं में सड़क निर्माण के लिए सीमा पर जाते रहे हैं, इस वर्ष लॉक डाउन के कारण दिक्कतें आयीं, जिससे सीमा सड़क संगठन ने जिला प्रशासन से सहयोग मांगा.

सीमा पर कार्य स्थल की दुर्गमता को देखते हुए मजदूरों को रवाना करने के पहले उनकी स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया भी पूरी की गयी और संतालपरगना के मजदूर एक बार फिर सीमा पर जाकर सड़क निर्माण के बहाने राष्ट्रहित में बड़ा योगदान करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया रेलवे क्रॉसिंग का मुआयना

Next Post

630 संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे

Next Post
630 संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे

630 संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d