एस. के. सिंह,
पटना: राजधानी पटना में बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आलाधिकारियों के निर्देश पर आज वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज पुलिस ने तीन लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, बाईपास थाना की पुलिस करमलीचक इलाके में वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पटना से फतुहां की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकर उसकी चेकिंग की. इस दौरान कार में बैठे तीन लोगों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल और गोली बरामद किया है.
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है. जहां उनसे पूछताछ और उनके आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है.

