BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास मुक्त, भर्ष्टाचार युक्त है झारखंड सरकार: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
September 8, 2020
in समाचार
जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता पीएम का संदेश घरों तक पहुंचाएं
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश भाजपा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

Ranchi: झारखंड प्रदेश भाजपा की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक का विधिवत उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य सरकार को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर चरमरा गई है. उग्रवाद, अपराध अपने चरम सीमा पर है जो कि कमजोर सरकार की निशानी है. सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करने में लगी है और जनता बेहाल है. विकास के सारे रास्ते अवरुद्ध हो चुके हैं. झारखंड की सरकार विकास मुक्त भ्रष्टाचार युक्त सरकार साबित हो रही है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संयुक्त बिहार में कांग्रेस की लंबे समय तक सरकार रही. पूरे बिहार में खनिज और विकास का स्रोत झारखंड था. लेकिन उसका शोषण होता रहा. किंतु झारखंड प्रदेश का उत्थान और झारखंड प्रदेश की पहचान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने दिलाने का काम किया.

उन्होंने रघुवर दास के नेतृत्व कि सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल में प्रदेश में उग्रवाद अपराध समाप्त हो गया था. विकास से संबंधित कई योजनाएं चल रही थी. मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को इकतीस हजार रुपया दिया जा रहा था. झारखंड इकलौता ऐसा प्रदेश था जहां दूसरे सिलेंडर के रिफिल के व्यवस्था मुफ्त की गई थी. सुकन्या योजना समेत दर्जनों जनकल्याण नीति के तहत योजनाएं चलाई जा रही थी.

कोरोना काल में पूरे विश्व में चर्चा चल रही थी की जान बचाए या इकोनामी, किंतु प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया की जान है तो जहान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन में देश को नई दिशा दी. लॉकडाउन के दौरान आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में प्रतिदिन टेस्टिंग कैपेसिटी 1500 से बढ़ाकर 11 लाख किया गया. 150 टेस्टिंग लैब्स थे जबकि आज 16 सौ है. भारत में वेंटिलेटर का मैन्युफैक्चरिंग शुरुआत करते हुए तीन लाख से ज्यादा वेंटिलेटर का निर्माण, पीपीई की निर्माण शुरू करते हुए प्रत्येक दिन साढ़े चार लाख पीपीई किट का निर्माण हो रहा है. पीपीई किट और क्लोरो क्वीन दूसरे देशों को भी एक्सपोर्ट किया जा रहा है.

गरीब कल्याण योजना के तहत अस्सी करोड़ जनता को मार्च महीने से लेकर नवंबर महीने तक 5 किलो चावल या गेहूं 1 किलो दाल, नमक तेल, उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ जनता को 3 महीने के लिए फ्री गैस का सिलेंडर, 8 करोड़ 54 लाख किसानों के खाते में दो दो हजार रुपया अप्रैल, जून महीने में दिया गया. 20 करोड महिलाओं को पांच पांच सौ रुपया के हिसाब से 15 सौ जनधन खाते में दिया गया ताकि उनका चूल्हा जल सके.

कोरोना संकट काल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य के कार्यकर्तागण प्रवासी मजदूर, राहगीर और गरीब जनता के लिए 12 लाख 74 हजार फूड पैकेट्स बांटे, 27 लाख मोदी किट बांटे, 42 हजार कार्यकर्ता मिलकर पांच करोड़ पीएम केयर्स फंड में योगदान दिया,  21 लाख मास्क बांटा गया 9 हजार सैनिटाइजर बांटा गया.

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हाशिल करने नहीं बल्कि भारत की तश्वीर और तकदीर बदलने आयी है. आत्मनिर्भर भारत के तहत 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया गया. तीन लाख करोड़ एमएसएमई को, ताकि छोटे और मझोले उद्यमियों को इसका लाभ मिल सके. एग्रीकल्चर सेक्टर में एक लाख करोड़, ताकि किसान को मंडियों से निकालकर अपनी फसल सीधे बेचने का अधिकार मिले. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन बनाने का निर्देश दिया.  साथ ही उन्होंने कहा कि पांच हजार करोड़ रूपया ठेलेवाला, फेरी वालों और गरीब व्यक्ति को. इसके तहत दस हजार रुपया आर्थिक मदद बैंकों से लिया जा सकता है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत हजारीबाग गिरीडीह गोड्डा को जोड़ा गया है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव हेतु दुमका में एम्स का निर्माण और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत 130 करोड़ जनता को जोड़ा जाना है. साथ ही कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा.

वहीं अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कोरोना संक्रमण के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश की लुंज पुंझ सरकार कोरोना काल मे अपना पीठ खुद थपथपाने में लगी रही जबकि भाजपा के कार्यकर्ता प्रवासी मजदूरों, राहगीरों, कोरेण्टाइन सेंटर, और गरीब जनता के लिए सेवा भाव से कार्य किया. भोजन, राशन, चप्पल, गाड़ी की व्यवस्था देने का कार्य किया. प्रधानमंत्री द्वारा नितांत आवश्यक लोगों के लिए गरीब कल्याण योजना, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फ़ॉर लोकल से संबंधित कई कार्य किया. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब है. अपराध, उग्रवाद भर्ष्टाचार का बढ़ावा हुआ है. सरकार अंकुश लगाने में असक्षम साबित हुई है.

मालूम हो कि झारखंड प्रदेश भाजपा की पहली एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक  प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ. जिसका वर्चुवल विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने किया. वहीं प्रदेश कार्यालय में मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता व पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पुर्व  मुख्यमंत्री रघुवर दास, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल उपाध्याय के तश्वीर पर माल्यार्पण करते हुए द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात किया. मौके पर वर्चुवली जुड़े राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह,राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री  सौदान सिंह,महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मती विजया रहाटकर, केंद्रीय मंत्री आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए. झारखंड प्रदेश और वर्चुवली जुड़े सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव के अतिरिक्त पार्टी के सांगठनिक चर्चा एवं आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा किया गया.

इतना तीब्र एन्टी इनकंबेंसी कहीं नही हुआ : अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवम झारखंड प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने कहा कि झारखंड में बहुत तेजी से सरकार के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ा है. यह सरकार निरंकुश सरकार है जहां कोविड के संक्रमण में सेवा कार्य मे जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे हुए,उन्हें प्रताड़ित किया गया.

उन्होंने कहा कि इस सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नही है. यह सरकार महिला ,किसान मजदूर एवम युवा विरोधी सरकार है.

उन्होंने कहा कि संकुचित सोच का व्यक्ति ज्यादा दिन शाषण नही कर सकता.लेकिन जितना दिन करेगा उसमे में राज्य का अहित ही करेगा.

संक्रमण काल मे भाजपा कार्यकर्ता जनता केसाथ: रामविचार नेताम

झारखंड के सह प्रभारी एवम सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि लोग जब घरों में बैठे थे तो भाजपा कार्यकर्ता जनताकी सेवा में लगे रहे.जनता इसे समझती है.

उन्होंने कहा कि राज्य में फिर से कल हमारा ही होगा.

चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया बहनों ने: विजया रहाटकर

कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मती विजया रहाटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आत्म निर्भर भारत का संकल्प तेजी से आगे बढ़ा है. राखी के त्योहार में 5 करोड़ राखी बनाकर देश की महिला शक्ति ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया. अब भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्म निर्भर बन रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का भविष्य सुरक्षित है.

*संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन करते हुए बूथ से लेकर मंडल,ज़िला एवम प्रदेश की सांगठनिक विस्तार एवम आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री  सौदान सिंह जी ने प्रदेश के संगठन महामंत्री  धर्मपाल सिंह जी ने बात रखी.

कार्यसमिति में दो प्रस्ताव पारित हुए

प्रदेश की राजनीतिक स्थिति

जिसके मुख्य विंदु…अकर्मण्य सरकार,आदिवासियों का नरसंहार,वोट बैंक एवम तुष्टिकरण, राज्य निर्माता स्व अटल जी का अपमान,उग्रवादी एवम आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि,कोरोना से निपटने में अक्षम सरकार,प्रवासी  मजदूरों की समस्या,अवरुद्ध आर्थिक विकास,महिला किसान विरोधी सरकार, भ्रष्टाचार,आत्मनिर्भर भारत अभियान में उदासीन रवैया, नेता प्रतिपक्ष का राजनीतिकरण.

दूसरा प्रस्ताव केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित बढ़ता भारतबदलता भारत

मुख्य विंदु,

नागरिकता संशोधन कानून,महिला सशक्तिकरण ,धारा 370 35ए राम मंदिर निर्माण, जल शक्ति मंत्रालय ,वन नेशन ,वन राशन कार्ड,जनजतीय विकास,आत्म निर्भर भारत ,गरीब कल्याण पैकेज, सेवा ही संगठन,नई शिक्षा नीति,राष्ट्र हित सर्वोपरि.

राज्य से संबंधित प्रस्ताव को पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने प्रस्तुत किया अनुमोदन विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने किया जबकि केंद्र की उपलब्धियों के प्रस्ताव को महामंत्री एवम सांसद समीर उरांव ने प्रस्तुत किया अनुमोदन सांसद एवम प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी  ने किया.

बैठक में शोक प्रकाश प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने प्रस्तुत किया, संचालन प्रदेश महामंत्री समीर उरांव एवम प्रदीप वर्मा ने किया धन्ययावाद ज्ञापन उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामगढ़ में वज्रपात से दो लोगों की मौत

Next Post

20 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए

Next Post
कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं 

20 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d