लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन का दिया गया निर्देश
खेलगांव मोड़ में वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी रांची,प्रवीण कुमार प्रकाश के नेतृत्व ये वाहन जांच अभियान चलाया गया.
जांच अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन का निर्देश दिया गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया. लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों के अनुपालन में आपकी ही सुरक्षा है.
वाहन जांच अभियान के दौरान कोविड-19 के मद्देनजर लोगों को यह भी बताया गया कि मास्क का आवश्यक रूप से इस्तेमाल करें ताकि संक्रमण का खतरा कम हो.

