रांची: राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के महासचिव मोहम्मद फिरोज आलम ने रांची की मेयर आशा लकड़ा द्वारा राज्य सरकार पर पैसे ना देने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि मेयर अपने नाकामी का ठिकरा राज सरकार पर फोड़ रही है जबकि झारखंड सरकार खतरनाक नाला के लिए लगभग 15 करोड़ की योजना की सुकृति लगभग 15 दिन पहले ही दे दिया है. जो योजना को रांची नगर निगम बोर्ड परिषद से पास करा कर योजना चालू करना था. मगर नगर निगम बोर्ड परिषद का बैठक नहीं होने के कारण यह योजना धरातल पर नहीं उतर रहा है जिसके कारण आज देखा जा रहा है कि खतरनाक नाला पर मोटरसाइकिल समेत आदमी बह जा रहा है. यह नाकामी रांची नगर निगम के ऊपर आता है. अगर समय रहते बोर्ड परिषद की बैठक हो जाती तो स्वीकृत योजना अभी तक शुरू हो जाती.
मेयर को राज्य सरकार को दोष देने से पहले नगर निगम को देखना चाहिए.

