बोकारो: बोकारो पुलिस ने यदुवंश नगर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. जिसमें पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया. सेक्स रैकेट के दलदल में फंसी एक नाबालिग को भी मुक्त कराया है.
गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो पुलिस ने यदुवंश नगर के एक मकान में छापेमारी कि. मौके से दो महिलाओं को और एक नाबालिग को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पूछताछ के क्रम में नाबालिग ने बताया कि उसे लड़कों के साथ भेजा जाता था. जब महिलाओं से कड़ाई के साथ पूछताछ की गई इन लोगों ने सेक्स रैकेट चलाने की बात कबूली.
बरामद मोबाइल में लड़कियों की कई तस्वीर भी मिली हैं. बताया जा रहा है की जैनामोड़, बालीडीह और बंगाल की रहने वाली लड़कियां यहां पर आती थी. गिरफ्तार महिला दो अन्य महिलाओं के साथ अपने घर में ही सेक्स रैकेट चला रही थी.
मुक्त नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके पिता की मौत हो गई है और मां ने दूसरी शादी कर ली है. एक अनजान व्यक्ति पढ़ाई के नाम पर यहां लाकर छोड़ दिया था और उससे यहां पर गलत काम करवाया जा रहा था.

