रांची:सांसद रीता बहुगुणा जोशी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें SGPGI से मेदांता भेजा गया. देर शाम व एयर एम्बुलेंस से उन्हें मेदांता रवाना किया गया. ज्ञात हो कि उनके पति पीसी जोशी मेदांता में पहले से ही एडमिट हैं. संजय गांधी पीजीआई में कोरोना का इलाज करा रही प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने खुद को मेदांता रेफर करा लिया.
पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें एयर एम्बुलेंस से मेदांता भेजा गया. उनके रात दिल्ली पहुंचने की संभावना है. उन्होंने बताया कि कल रात में उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. ज्ञात हो कि सांसद की बहू रिचा और पोती को भी कोविड-19 की वजह से मेदांता में शिफ्ट किया जा रहा है.

