BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंगना रनौत से मिले केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले, कहा- मुंबई सबकी, डरने की जरूरत नहीं

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
कंगना के पोस्टर पर बरसाए गए चप्पल, किया गया प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने टिप्पणी की थी. इसके बाद से ही महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना और कंगना रनौत के बीच तकरार देखने को मिल रही है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले अभिनेत्री कंगना रनौत से मिलने मुंबई में उनके आवास पर पहुंचे.

रामदास अठावले और कंगना रनौत के बीच करीब एक घंटे की मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद रामदास अठावले ने बताया, ‘कंगना रनौत से मिलने के बाद उनको मैंने बताया कि मुंबई में उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. मुंबई सबकी है. कंगना के साथ मेरी पार्टी हमेशा रहेगी. कंगना राष्ट्रवादी लड़की है.’

रामदास अठावले ने कहा, ‘कंगना ने बताया कि उनके दफ्तर के अंदर भी तोड़फोड़ की गई. उनके दफ्तर में फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया है. कंगना रनौत ने भारी नुकसान की बात बताई है. हालांकि कंगना को अब डरने की जरूरत नहीं है.’

दफ्तर पर चला बुलडोजर

दरअसल, कंगना रनौत के पाली हिल रोड पर स्थित दफ्तर पर बुलडोजर चलाए जाने को लेकर बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार की काफी आलोचना हो रही है. इस बीच कंगना के समर्थन में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी आ चुके हैं. वहीं बुधवार को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कंगना के समर्थन में मुंबई एयरपोर्ट भी पहुंचे.

बता दें कि रामदास अठावले आरपीआई (ए) के प्रमुख हैं. साथ ही उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ एनडीए में सहयोग पार्टी है. रामदास अठावले खुद कंगना रनौत को समर्थन देने की बात कह चुके हैं. इसके बाद रामदास अठावले कंगना रनौत से मिलने पहुंचे.

उद्धव ठाकरे पर निशाना

बता दें कि बुधवार को बीएमसी ने कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे के नाम वीडियो भी बनाया था. वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला बोला. उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कंगना ने कहा, ‘आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू ने दिया रघुवंश सिंह के इस्तीफे पर जवाब, बोले-आप कहीं नहीं जा रहे, समझ लीजिए

Next Post

कंगना की मां ने थामा बीजेपी का दामन, पीएम मोदी और अमित शाह का किया धन्यवाद

Next Post
कंगना की मां ने थामा बीजेपी का दामन, पीएम मोदी और अमित शाह का किया धन्यवाद

कंगना की मां ने थामा बीजेपी का दामन, पीएम मोदी और अमित शाह का किया धन्यवाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d