Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पलामू स्थित मनातू में बाल मजदूरी करवाने की जानकारी को गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त पलामू को मामले की जांच कर कार्यवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र में परिवारों को जरूरी सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने एवं बच्चों को शिक्षा हेतु स्कूल में नामांकन करा सूचित करने का निदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा बाल मजदूरी एक कलंक है, जिसे हम सबको मिलकर खत्म करना है.
यह मिली थी जानकारी
मुख्यमंत्री को बताया गया कि पलामू के मनातू में बाल मजदूरी करवाने का गोरखधंधा चल रहा है. जहां दो हजार रुपये में बच्चों को राजस्थान भेजा जा रहा है. मामले की जानकारी के बाद उपरोक्त निदेश दिया गया.

