BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदेश भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवम आत्म निर्भर भारत अभियान सप्ताह: प्रदीप वर्मा

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
भाजपा नेता के छोटे भाई का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्यक्रम टोली एवम आई टी टीम की हुई घोषणा

Ranchi: आगामी 14 सितंबर से लेकर 2अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करेगी,यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने दी. कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए  वर्मा ने बताया कि आगामी आगामी 17 सितंबर को भारत के यशस्वी एवम लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का 70 वां जन्मदिन है.इस उपलक्ष्य में पार्टी  14 सितंबर से 20 सितंबर तक को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी.

 वर्मा ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान पार्टी द्वारा गरीबों ,जरूरत मंदों के बीच विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये जायेंगे.

कहा कि प्रत्येक मंडल में 70 दिव्यांग जनों के बीच कृत्रिम अंग,एवम उपकरण जैसे पावर चश्मा,श्रवण यंत्र आदि का वितरण, प्रत्येक जिला में कोविड 19 संक्रमण रोग से मुक्त हो चुके 70 लोगों से संपर्क कर प्लाज़्मा डोनेट कराना,70 गरीब बस्तियों एवम अस्पतालों में मरीजों के बीच फल का वितरण, ज़िला मुख्यालयों में 70 स्थानो पर स्वच्छता अभियान चलाना, प्रत्येक बूथ में 70 वृक्ष लगाना जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

 वर्मा ने बताया कि बूथों पर वृक्षरोपन के साथ पर्यावरण संरक्षण  के संकल्प एवम गांव में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी की सोशल मीडिया टीम एवम युवा मोर्चा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किये गए कार्यों उपलब्धियों के साथ उनके व्यक्तित्व पर आधारित 70 स्लाइड सोशल मीडिया में प्रसारित किए जाएंगे. युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे .

 वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जीवन एवम व्यक्तित्व पर बुद्धिजीवियों एवम प्रबुद्ध नागरिकों के बीच बेबीनार भी आयोजित होंगे.

25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

 वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्टी के प्रेरणा पुरुष,अंत्योदय एवम एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बूथ स्तर तक मनाई जाएगी. कार्यकर्ताओं द्वारा स्व दीनदयाल जी के चित्रों,उनकी प्रतिमा पर श्रधांजलि कार्यक्रम के साथ उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर बेबीनार भी  होंगे.

उन्होंने बताया कि पार्टी 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाएगी.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के आत्म निर्भर भारत के संकल्प को सोशल मीडिया, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग,जनसंपर्क अभियान और बेबीनार के माध्यम से जन जन तक पहुचाना है.

बताया कि खादी के उत्पादों का अधिकतम उपयोग,के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने केलिये वोकल फ़ॉर लोकल का प्रचार प्रसार तेज करना .

 वर्मा ने बताया कि कोरोना संकट में प्रधानमंत्री जी ने आत्म निर्भर भारत केलिये 20लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया है जिसका लाभ प्रदेश के लोगों तक अधिकाधिक पहुचे ,इससे संबंधित योजनाओं की जानकारी बेबीनार द्वारा विशेषज्ञों के माध्यम से लोगों तक पहुचाने का प्रयास अभियान में किया जाएगा.

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम टोली एवम आईटी टीम

 वर्मा ने बताया कि इन सभी कार्यों के सफल संचालन केलिये प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद  दीपक प्रकाश ने प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम टोली की घोषणा की है…

संथाल परगना केलिये  प्रदेश उपाध्यक्ष  विनोद शर्मा, विधायक अनंत ओझा एवम बबलू भगत

उत्तरी छोटानागपुर केलिये..विधायक विरंची नारायण, मनीष जायसवाल एवम सत्येंद्र सिंह

दक्षिणी छोटानागपुर… प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,विधायक नवीन जायसवाल एवम प्रवक्ता अमित सिंह

पलामू प्रमंडल केलिये.. बालमुकुंद सहाय,विधायक भानुप्रताप शाही,मंत्री विवेक भवानी सिंह

कोल्हान प्रमंडल केलिये … शैलेन्द्र सिंह,प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी,एवम ज़िला प्रभारी नंद जी प्रसाद शामिल है.

प्रदेश आईटी टीम

मृत्युंजय शर्मा,राहुल अवस्थी,विश्वजीत सिंह,धर्मेंद्र उपाध्याय, विश्वजीत पाठक,चन्दन राउत,शिवानंद शाह,विवेक विकास, आकाश वर्मा,अमिताभ धीरज ,सजल कुमार,निरंजन मिश्रा, ज्ञान प्रकाश शामिल हैं.

 वर्मा ने बताया कि सभी कार्यक्रमो में पार्टी के माननीय सांसद गण, विधायक गण, निगम के मेयर,डिप्टी मेयर, नगर पंचायत एवम नगर परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष गण सहित पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाल मजदूरी एक कलंक है, जिसे हम सबको मिलकर खत्म करना है: हेमन्त सोरेन

Next Post

कोरोना से बचाव को लेकर उठाये गये कदम की केंद्रीय टीम ने सराहना की

Next Post
कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं 

कोरोना से बचाव को लेकर उठाये गये कदम की केंद्रीय टीम ने सराहना की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d