BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से बचाव को लेकर उठाये गये कदम की केंद्रीय टीम ने सराहना की

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं 
Share on FacebookShare on Twitter

कोविड-19 अस्पताल में की गयी व्यवस्था का जायजा लिया

 रांची: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने झारखंड में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर उठाये गये कदम की सराहना की और इस वैश्विक महामारी से बचाव को लेकर अगले कुछ महीने तक सतर्कता और सभी एहतियात बरतने का सुझाव दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की उच्चस्तरीय टीम के सदस्य जमशेदपुर और धनबाद समेत अन्य जिलों का भ्रमण करने के बाद गुरुवार को रांची में उपायुक्त समेत अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे.

पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गयी जानकारी

रांची जिले में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन द्वारा कैसी व्यवस्था की गई है, आज इसकी जानकारी दिल्ली से आई केंद्रीय टीम को दी गई. पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से टीम को जिले के विभिन्न प्रखंडों और कोविड-19 अस्पतालों में की गई व्यवस्था की जानकारी दी गई.  

डेड बॉडी के अंतिम संस्कार के बारे में ली जानकारी

केंद्रीय टीम को बताया गया कि जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है, सभी कोषांगों के कार्य एवं दायित्वों के बारे में उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई. केंद्रीय टीम के सदस्यों ने बारी बारी से सभी कोषांगों से दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य निर्वाहन के बारे में पूछा. टीम के द्वारा डेड बॉडी मैनेजमेंट सेल की नोडल प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर  समीरा एस से डेड बॉडी के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी ली. साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों के बीच किस तरह से जागरूकता फैलाई जा रही है, इसकी जानकारी भी केंद्रीय टीम को दी गई.

मास टेस्ट ड्राइव व निःशुल्क जांच की व्यवस्था

केंद्रीय टीम को बताया गया कि रांची जिले में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए मास टेस्ट ड्राइव चलाए जा रहे हैं. पिछले दिनों किये गए मास टेस्ट ड्राइव में कितने लोगों की जांच की गई इसके बारे में भी पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि रांची के 8 स्थानों में स्टैटिक सैंपल कलेक्शन सेंटर लगाए गए हैं जहां पर लोगों का निशुल्क कोविड-19 जांच किया जा रहा है.  केंद्रीय टीम ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए विभिन्न अस्पताल में मरीज़ों को दिए जाने वाले मेडिकल किट को भी देखा.

केंद्रीय टीम ने की सराहना  

कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी टीम को दी गई. केंद्रीय टीम ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना की. खास तौर पर टीम ने डॉक ऐप्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका लाभ हर व्यक्ति पा सकता है. इसके अलावा टीम को बुजुर्गों के लिए शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई.इस दौरान रांची के उपायुक्त  छवि रंजन, उप विकास आयुक्त   अनन्य मित्तल, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर सु समीरा एस, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू  उत्कर्ष गुप्ता एवं संबंधित पदाधिकारी, डॉक्टर उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रदेश भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवम आत्म निर्भर भारत अभियान सप्ताह: प्रदीप वर्मा

Next Post

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के दोनों विकल्पों से राज्य का वित्तीय बोझ बढ़ेगा-रामेश्वर उरांव

Next Post
चीनी घुसपैठ पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हो सकते : रामेश्वर उरांव

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के दोनों विकल्पों से राज्य का वित्तीय बोझ बढ़ेगा-रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d