BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगले कुछ वर्षा में कुपोषण से झारखंड को मिलेगी मुक्ति-जोबा मांझी

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
मंत्री जोबा मांझी ने पौधरोपण किया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री   जोबा मांझी के द्वारा आज पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर से “सही पोषण-देश रोशन“ के उद्घोष को चरितार्थ करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी  समीर कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मती बसंती ग्लाडिस बाड़ा सहित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की उपस्थिति में पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जनमानस को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के प्रति सजग करने एवं विशेषकर गर्भवती महिलाओं एवं नवजात बच्चों के खानपान तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से क्षेत्र में रवाना किया गया. क्षेत्र भ्रमण हेतु प्रचार वाहन को रवाना करने से पूर्व मंत्री मती मांझी के नेतृत्व में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं आंगनवाड़ी की सेविका सहायिका के द्वारा कुपोषण को जड़ से मिटाने के संकल्प को दोहराते हुए शपथ भी लिया गया.

इस अवसर पर मंत्री   मांझी के द्वारा कहा गया कि बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह जो कि 01 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी एवं जिले में इसकी शुरुआत सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर से आज किया गया है. इस कार्य हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनुवा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ साथ यहां उपस्थित सभी सेविका बहने, पर्यवेक्षिका, सहायिका सभी को बधाई के पात्र हैं. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस विभाग के अंतर्गत समाज के बच्चों, महिलाओं को स्वस्थ बनाने हेतु सही पोषण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन के साथ-साथ झारखंड राज्य सरकार का संकल्प जो इस विभाग की जिम्मेदारी है का बखूबी निर्वहन अपने-अपने पोषण क्षेत्रों में अपनी पूर्ण जिम्मेवारी के साथ सरकारी कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए समाज के बच्चों एवं महिलाओं तक पोषण की जानकारी गांव गांव में पहुंचाने का कार्य तन्मयता के साथ करें.

मंत्री   मांझी के द्वारा कहा गया कि हमें आशा ही नहीं अपितु विश्वास है कि जो भी हमारे समाज के कमजोर वर्ग के बच्चे हैं उस पर इनका असर आज नहीं दिखेगा, परन्तु आने वाले भविष्य में, आने वाले 10 – 40 वर्षों में यह समाज अन्य वर्ग-समुदाय के जैसा खड़ा होगा, वो मजबूत होंगे, वहां की माताएं-बच्चे स्वस्थ होंगे, यह आपके, हम सबों के साथ-साथ सरकार की जिम्मेदारी है और इसी के तहत आज राष्ट्रीय पोषण माह का शुरुआत किया गया है एवं इस अवसर पर हम सबों ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि हम सब समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाने में अपने-अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और उपस्थित सभी लोगों को हमारी शुभकामनाएं हैं कि हम सब अपने परिवार, समाज, बच्चें, माताएं, बहनें उन सभी को जीवन में आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लेस्लीगंज बार में लगी आग, 9 दुकानें जलकर हुई खाक

Next Post

मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होंगे सरकारी विद्यालय, सभी सुविधाओं से होगा लैसः उपायुक्त

Next Post
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को एक जून से खोलने का फरमान किया जारी

मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होंगे सरकारी विद्यालय, सभी सुविधाओं से होगा लैसः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d