BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होंगे सरकारी विद्यालय, सभी सुविधाओं से होगा लैसः उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को एक जून से खोलने का फरमान किया जारी
Share on FacebookShare on Twitter

स्कूल खोलने को लेकर सरकार के स्पष्ट गाईडलाइन का होगा फॉलो

मेदिनीनगर: पलामू जिले के सरकारी स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा. मॉडल स्कूल पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शुद्ध पेयजल, सोलर सिस्टम, प्ले.ग्राउंड आदि सुविधाओं से लैस होगा. मॉडल स्कूल विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने सरकारी स्कूलों को मॉडल बनाने को लेकर स्कूल  चयन करने का निदेश शिक्षा अधिकारियों को दिया. वे आज समाहरणालय सभागार में समग्र शिक्षा अभियान, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यो एवं गतिविधियों का समीक्षा कर रहे थे. 

उपायुक्त ने 21 सितंबर से स्कूल खोलने की बातें हो रही है. इससे संबंधित राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश- गाइडलाइन जारी होगा. जिला में उसे फॉलो करते हुए स्कूल खोलने संबंधित निर्णय होगा. उन्होंने  प्रत्येक माह जिला स्थापना समिति की बैठक आहूत करने एवं उसमें शिक्षकों की प्रोन्नति, सेवा निवृत्ति, पेंशन, सर्विस बुक, निलंबन इत्यादि शिक्षकों से संबंधित मामलों को रखने का निर्देश दिया. वहीं प्रत्येक माह पेंशन अदालत का आयोजन कर समस्याओं को दूर करने का निदेश दिया.  राज्य के पत्र आलोक में पे-रिवीजन के संबंध में प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विघालय में अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय भुगतान संबंधी विसंगतियों को दूर करने  का निर्देश दिया. साथ ही अभियंताओं को निर्देश दिया कि जो स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उसका शीघ्र एनओसी देने का कार्य करें. उपायुक्त ने अधिक बच्चे वाले स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया, ताकि बच्चों की संख्या के अनुरूप क्लास रूम का निर्माण कार्य कराया जा सके. 

उपायुक्त ने पारा शिक्षकों का व्यक्तिगत चयन-प्रमाण पत्रों को ई-विद्या वाहिनी के पोर्टल पर 1 सप्ताह के भीतर अपलोड करने एवं पारा शिक्षकों का सत्यापित विवरण को उपलब्ध कराने का स्पष्ट निर्देश दिया. साथ ही डीजी साथ के तहत ऑनलाइन क्लासेस निरंतर संचालित करते रहने का भी निर्देश दिया.

बैठक में उपायुक्त   शशि रंजन के अलावा, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरेती तिर्की, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उदय कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक रजक, विनय कच्छप, जॉन मैथ्यू, साथ-ई कार्यक्रम के प्रभारी निलेश कुमार सहित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगले कुछ वर्षा में कुपोषण से झारखंड को मिलेगी मुक्ति-जोबा मांझी

Next Post

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात डीएसपी ने की बैठक

Next Post
सड़क सुरक्षा में जागरूकता

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात डीएसपी ने की बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d