धनबाद: धनबाद जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पोट्स पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात सह नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा राजेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में विभिन्न रोड डिवीजन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई.
बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. इसमें मुख्य रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्र तथा ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अल्पकालिक उपाय तथा दीर्घकालिक उपाय की विवरण की मांग पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ने की.
उन्होंने रोड डिवीजन के सभी अधिकारियों से सभी मुख्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा संबंधी साइनेज लगाने, विशेषकर गति सीमा साइनेज तथा अन्य उपाय करने का निर्देश दिया. साथ ही रोड डिवीजन, सड़क सुरक्षा सेल, यातायात पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटना संभावित क्षेत्र और ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सह नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा राजेश कुमार, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह, स्टेट हाईवे के अधिकारी सतीश उपाध्याय, प्रभात मिश्रा, एनएचएआई के हाईवे इंजीनियर लाल मनी सिंह, सड़क सुरक्षा सेल डीपीआईयू टीम के पुष्कर कुमार, , प्रदीप कुमार सुदीप तिग्गा उपस्थित थे.

