पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) वायरस का कहर जारी है. हालांकि कई देशों में संक्रमण और मौत के आंकड़ों में कमी भी देखी गई है. अब तक इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 2 लाख 10 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. भारत में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं. इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 29,435 है. वहीं अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है.

- पिछले 24 घंटे से देश में कोरोना के 1543 नए मामले सामने आए हैं और 684 लोग ठीक हुए हैंः स्वास्थ्य मंत्रालय
- कोरोना के लिए अभी कोई मान्य थेरेपी नहीं है, प्लाजमा थेरेपी को लेकर प्रयोग चल रहे हैंः स्वास्थ्य मंत्रालय
- देश में रिकवरी रेट बढ़कर 23.3 फीसदी हो गई है, 17 दिन से 28 जिलों में कोई केस नहींः लव अग्रवाल, जॉइंट सेक्रटरी, स्वास्थ्य मंत्रालय
- कोरोना से लड़ने के लिए एशियन डिवेलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत सरकार के लिए 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दी.
- कर्नाटक सरकार ने 14 जिलों में लॉकडाउन में दी ढील. उद्योगों से कर्मचारियों के लिए अलग वाहन उपलब्ध कराने को कहा.
- देश में कोरोना के कुल मामले 29, 436 हो चुके है, इनमें में 21632 केस ऐक्टिव हैः लव अग्रवाल, जॉइंट सेक्रटरी , स्वास्थ्य मंत्रालय

