BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जन आकांक्षाओं के अनुरूप हो स्मार्ट सिटी का निर्माण: सीएम

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
देश के वीर जवान हमारे गौरव हैं: हेमंत सोरेन
Share on FacebookShare on Twitter

कन्वेंशन सेंटर को रीडिजाइन कर सचिवालय का निर्माण किया जाए

रांची:मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रांची में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर को रीडिजाइन कर सचिवालय का निर्माण किया जाए. कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्य हित में हो यह सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. सात एकड़ में बनने वाला कन्वेंशन सेंटर सचिवालय निर्माण के लिए उपयुक्त है. मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत निर्मित होने वाले अर्बन सिविक टावर की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अस्थायी रूप से काम पर लगे रोक को हटाते हुए इस टॉवर का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए. निर्माण कार्य प्रारंभ होते ही ऑक्शन की प्रक्रिया भी शुरू हो. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखण्ड मंत्रालय में रांची स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य मद से व्यय किए जाने के मामले की समीक्षा करते हुए कहीं.

प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मार्ट सिटी के कार्य प्रगति की  जानकारी दी.

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव  विनय कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहे विभिन्न कार्य प्रगति की बिंदुवार जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी. विभागीय सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि करम टोली तालाब एवं अटल वेंडर मार्केट का काम पूर्ण किया जा चुका है. मुख्यमंत्री को एचईसी क्षेत्र में बन रहे स्मार्ट सिटी परिसर की विस्तृत जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत बन रहे सड़क, ड्रिंकिंग वाटर पाइपलाइन, सीवरेज पाइपलाइन एवं ट्रांसमिशन लाइन इत्यादि पर कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बन रहे हैं उन इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिक से अधिक इस्तेमाल जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के रूप में हो. यह हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. सभी कार्य आम जनता के हित को देखते हुए करने की आवश्यकता है.

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत राज्य मद से 13 योजनाओं पर हो रहा है काम

बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष यह जानकारी दी गई कि स्मार्ट सिटी के तहत राज्य मद से 13 योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. मुख्यमंत्री को कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर की जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि कमांड कंट्रोल कम्यूनिकेशन सेंटर को पब्लिक फ्रेंडली बनाया जाए. उन्होंने कहा कि रांची शहर में स्थापित हो रहे सेंटर जनउपयोगी बने, इसका पूरा ख्याल रखा जाए. इस सेंटर के निर्माण से शहर की यातायात प्रबंधन से लेकर त्वरित आपातकालीन सेवा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में कंवेंशन सेंटर और झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीच्यूट (जुपमी) का निर्माण प्रगति पर है. स्मार्ट सिटी एरिया को जनता की जरूरतों के हिसाब से विकसित करें.

प्रेजेंटेशन में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष डाटा सेंटर, बिरसा मुंडा जेल का रिनोवेशन कार्य प्रगति, बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, रविंद्र भवन, हरमू नदी सौंदर्यीकरण एवं स्मार्ट रोड सहित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति पर विस्तृत प्रकाश डाला गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब कोई भी केंद्रीय पेंशनधारक 31 दिसंबर 2020 तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं

Next Post

नीट परीक्षा 13 को , प्रशासनिक तैयारियां पूरी

Next Post
योजना ही सफलता की कुंजी है : सीए अतुल अग्रवाल

नीट परीक्षा 13 को , प्रशासनिक तैयारियां पूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d