BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संक्रमण के रोकथाम के लिए की गयी व्यवस्था का लिया जायजा

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
‘समाज का साथ और मजबूत इच्छा शक्ति से कोरोना पर विजय है संभव’
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: दिल्ली से आई केंद्रीय मेडिकल टीम ने आज दिनांक 11 सितंबर 2020 को रांची के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था का जायजा लिया. मांडर और रातू प्रखंड का दौरा करने के बाद टीम सदर अस्पताल रांची भी पहुंची. दिल्ली से आयी केन्द्रीय मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टर अमरेंद्र महापात्रा, डॉक्टर तापस रे और डॉक्टर पूर्णिमा तिवारी ने प्रखंड में हाट-बाजार और कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया.

रातू प्रखंड के हाट बाजारों में पहुंचकर टीम ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों में जागरुकता के बारे मंे जाना. टीम के सदस्यों ने लोगों से बात कर बताया कि कोरोना से बचाव में ही आपकी सुरक्षा है. जिला प्रशासन द्वारा जो दिशा निर्देश दिये गये हैं उसका पूरी तरह से पालन करें, घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें. टीम ने रातू प्रखंड में कोविड-19 जांच के लिए बनाये गये सैंपल कलेक्शन सेंटर में भी पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया. यहां टीम ने संैपल कलेक्शन के कार्य में लगे कर्मियों से बात कर पूरी जानकारी ली.

रातू प्रखंड के बाद केन्द्रीय मेडिकल टीम मांडर प्रखंड पहुंची. यहां बनाये गये कंटेनमेंट जोन का टीम ने जायजा लिया. कंटेनमेंट जोन में लोगों से बात कर टीम ने उन्हें आवश्यक सामग्री कैसे उपलब्ध हो रही है, इसकी जानकारी ली. संबंधित इंसिडेंट कमांडर को टीम के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.

केन्द्रीय मेडिकल टीम ने सदर अस्पताल रांची का भी दौरा कर व्यवस्था की जानकारी ली. टीम के सदस्यों ने अस्पताल में कोविड-19 जांच के लिए बनाये गये स्टैटिक सैंपल कलेक्शन संेटर का जायजा लिया. इसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था और डायलिसिस सेंटर को देखा. सदर अस्पताल रांची में की गयी व्यवस्था से केन्द्रीय टीम संतुष्ट नजर आयी. अस्पताल में बच्चों के लिए बनाये गये प्ले ग्राउंड की टीम ने सराहना की. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बुण्डू  उत्कर्ष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बहुचर्चित सुशील वास्तव हत्याकांड में हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने 5 लोग को दोषी करार दिया

Next Post

शर्लिन चोपड़ा ने आखिर क्यों किया कंगना रनौत का समर्थन ?

Next Post
शर्लिन चोपड़ा ने आखिर क्यों किया कंगना रनौत का समर्थन ?

शर्लिन चोपड़ा ने आखिर क्यों किया कंगना रनौत का समर्थन ?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d