लखीसराय संवाददाता,
लखीसराय : शुक्रवार को शहर के चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब फाउंडेशन भवन में जीव दया फाउंडेशन एवं भारत विकास परिषद ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों के बीच राशन पैकेट का वितरण किया । वितरण से पहल कार्यक्रम का उद्घाटन भारत विकास परिषद के प्रांतीय प्रभारी निर्मल जैन, मुंगेर से आए जीसी पाठक, बरबीघा के नवीन कुमार एवं लायंस क्लब लखीसराय के पूर्व चेयरमेन प्रवीण कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद 30 गरीब परिवारों के बीच 15 दिनों का सूखा राशन का पैकेट वितरण किया गया। इस मौके पर प्रांतीय प्रभारी निर्मल जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद संस्था का मुख्य उद्देश्य सेवा और संस्कार है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लखीसराय में भी संस्था का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम मंदिर कमेटी के राजेश हरितवाल, प्रदीप चौधरी, रंजन कुमार, रंजीत वर्णवाल, चुन्नू भाई सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। राशन पैकेट वितरण के बाद प्रांतीय प्रभारी निर्मल जैन ने शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक औपचारिक बैठक भी की।

