BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फर्जी ऊर्जा मित्र बन बिजली बिल की कर रहा था वसूली, ग्रामीणों ने धर दबोचा

by bnnbharat.com
September 12, 2020
in समाचार
फर्जी ऊर्जा मित्र बन बिजली बिल की कर रहा था वसूली, ग्रामीणों ने धर दबोचा
Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी पंचायत अंतर्गत रामगढ़ गांव में शनिवार को विद्युत विभाग के फर्जी ऊर्जा मित्र बनकर ग्रामीणों से बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर लाइन काटने और फर्जी तरीके से वसूली करते एक युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा और घंटों पीपल पेड़ से बांधकर रखा.

ऊर्जा मित्र बनकर वसूली करने आया युवक

ग्रामीणों ने बताया कि युवक शनिवार शाम अचानक रामगढ़ गांव पहुंचा और गांव में घूम-घूमकर लोगों को बिजली बिल जमा करने के नाम पर डराने-धमकाने लगा. युवक ने ग्रामीणों से कहा कि जो लोग भी तत्काल बिजली का बिल भुगतान नहीं करेंगे, उनके घरों की लाइन काट दी जाएगी और यदि वे चाहते हैं कि उनके घरों की लाइन ना कटे तो तत्काल बिल का भुगतान युवक को करें. इधर युवक के क्रियाकलाप को देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को घेर कर पड़ताल शुरू की. इसमें पाया गया कि फर्जी विद्युत विभाग के ऊर्जा मित्र बनकर युवक वसूली करने आया है.

फर्जी ऊर्जा मित्र

इधर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल मामले से अवगत कराया. वहीं मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कनीय अभियंता संजय सांवीयां ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से पकड़ा गया. युवक विद्युत विभाग का ऊर्जा मित्र नहीं है और युवक के पास विभाग से संबंधित कोई दस्तावेज भी मौजूद नहीं था. बाद में चांडिल पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. फर्जी विद्युत ऊर्जा मित्र बनकर अवैध वसूली करने वाले युवक की पहचान सोनू मछुआ के रूप में की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा के उपसभापति उम्मीदवार मनोज झा ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की

Next Post

मानगो के कॉल सेंटर में नगर निगम का छापा, दुकानदारों में हड़कंप

Next Post
मानगो के कॉल सेंटर में नगर निगम का छापा, दुकानदारों में हड़कंप

मानगो के कॉल सेंटर में नगर निगम का छापा, दुकानदारों में हड़कंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d