रांची: राजधानी रांची में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रांची में एक बार फिर अफीम माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में रांची का सोहन महतो और चतरा का मृत्युंजय कुमार है. इनकी गिरफ्तारी ओरमांझी के पास से हुई.

