BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदेश कांग्रेस ने शिबू सोरेन के शपथ लेने पर दी शुभकामनाएं

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
शिबू सोरेन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन
Share on FacebookShare on Twitter

कहा-संसद में झारखंड की आवाज बनेंगे दिशोम गुरु

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी है. डॉ. उरांव ने कहा कि करीब चार दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में जनसेवा में जुटे दिशोम गुरु एक बार फिर संसद में झारखंड की आवाज बनेंगे.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे , लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भी दिशोम गुरु के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि आठ बार लोकसभा और तीसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाले झारखंड के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन संसद में जनता की आवाज बनेंगे.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिवसीय दुमका दौरे पर पहुंचेंगे, वे वहां जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करेंगें. इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने भी बोकारो जिला का दौरा कर बेरमो विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं-नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

प्रदेश प्रवक्ताओं ने हिन्दी दिवस पर राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर, अनेकता में एकता के मूल्यों को स्थापित करने वाली हिन्दी हमारा सम्मान ही नहीं, अपितु अभिमान भी है. पार्टी कार्यकर्त्ता हिन्दी के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे. 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी सवाल किया है कि भारत सरकार देश के सामारिक हितों की सुरक्षा के सवाल पर बार-बार फेल क्यों हो रही है. एक तरफ चीन सीमा का अतिक्रमण कर रहा है, दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस हफ्ते 50लाख पार और सक्रिय केस 10लाख पार हो जाएंगे.  वहीं अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है,जिससे कोरोना देशभर में फैल गया है. उन्होंने कहा कि मुसोलिनी को लगता था कि वह इटली पर हमेशा राज करेगा, ऐसे सपने हमेशा सपने रह जाते हैं. मुसोलिनी जो तबाही मचायी,उससे उबरने में इटली को कई दशक लग गये. नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी जो विध्वंस कर रही है,उससे उबरने में भारत को काफी वक्त लगेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

मानसून सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक 15 को

Next Post
कांग्रेस की मांग के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में हो रहा है विलंब

मानसून सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक 15 को

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d