BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होम आइसोलेशन की निगरानी के लिए गठित की जाएगी अलग टीम

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
कोविड-19 संबंधित चुनौतियों का समाधान ढूंढेंगी भारत-अमेरिका की 11 संयुक्त टीमें
Share on FacebookShare on Twitter

कॉल सेंटर की कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश

रांची. कोविड19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए उपायुक्त  छवि रंजन की अध्यक्षता में एम्बुलेंस सेल, आईडीएसपी एवं 1950 कॉल सेन्टर सेल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में उपायुक्त  रंजन ने कॉल सेंटर की कार्य शैली में सुधार के निर्देश दिए. साथ ही, आईडीएसपी सेल एवं कॉल सेंटर सेल के डेटाशीट का मिलान करवाने के भी निदेश दिए. इसके अतिरिक्त  होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की निगरानी के लिए एक अलग टीम का गठन करने का निदेश दिया गया.

सोमवार को उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम को लेकर की जा रही विभिन्न कार्रवाईयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की निगरानी हेतु एक अलग टीम का गठन करने का निदेश दिया.

इसके अतिरिक्त उन्होंने आईडीएसपी सेल एवं कॉल सेन्टर सेल से विभिन्न डेटा की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने सभी सेल को आपस में समन्वय स्थापित कर आपस में डेटा का मिलान करने का निर्देश दिया. 

इसके अतिरिक्त एम्बुलेंस सेल को 24’7 कार्यरत रहने का निदेश दिया गया. उपाय रंजन ने कहा, “आईडीएसपी सेल द्वारा जितने लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी दी जाती है उन्हें 24 घण्टे के अंदर अस्पताल-कोविड केयर सेंटर पहुंचाना सुनिश्चित करें. इसके लिए एम्बुलेंस सिस्टम को 24 घण्टे कार्यरत रखना हो तो रखें और इसे सुनिश्चित करें.“

होम आइसोलेशन के मामलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निदेश देते हुए यह कहा कि, “कॉल सेन्टर के कॉलर को यह बात साफ कर दें कि किसी भी कीमत पर वो अपने स्तर से किसी को होम आइसोलेशन का ऑप्शन नहीं देंगे. साथ ही, अगर कोई संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन की रिक्वेस्ट करे तो उन्हें संबंधित आईसी(इंसिडेंट कमांडर) से संपर्क करने को कहें. हमें हर हाल में ज्यादा से ज्यादा संक्रमित लोगों को जरूरत के मुताबिक कोविड केयर सेन्टर या कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में दाखिल करवाने का लक्ष्य रखना है.“

साथ ही, एडीएम लॉ एंड आर्डर   लोकेश मिश्रा एवं एसडीएम बुंडू   उत्कर्ष गुप्ता को होम आसोलेशन में रह रहे लोगों की निगरानी हेतु एक अलग टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया.

कॉल सेन्टर सेल को कार्य शैली में सुधार करने का निदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हो तो और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें और सभी कॉलर्स की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें.  बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर सेल से ऐसे लोगों की जानकारी प्राप्त करें जो प्रशासन के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.  बैठक के दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर  लोकेश मिश्रा,  एसडीएम बुंडू  उत्कर्ष गुप्ता, एसडीएम रांची समीरा एस, डीपीआरओ पंचायत राज,   अनुराग लकड़ा(कोविड विशेष प्रतिनियुक्ति), जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोषण माह : विभिन्न गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित

Next Post

हटिया सरकारी गेस्ट हाउस का एनडीसी ने किया निरीक्षण

Next Post
NGT के आदेश पर खोली गई हिंडन किनारे बनी हज हाउस की सील

हटिया सरकारी गेस्ट हाउस का एनडीसी ने किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d