BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इतिहास उसी को याद रखता है,जो इतिहास बनाता है: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
प्रदेश के नेताओं ने दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व की सहायता केलिये मजबूत और आत्म निर्भर भारत आवश्यक: बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल मे सेवा कार्यों का स्वर्णिम इतिहास बनाया है. प्रकाश आज नई दिल्ली से झारखंड के सेवा कार्यों का ईबुक सहिया का लोकार्पण कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि सहिया इस मिट्टी से जुड़ा हुआ सुंदर और प्यारा शब्द जिसे पार्टी ने अपने सेवा कार्यों के ईबुक का नाम दिया है. उन्होंने  सेवा कार्य एवम ईबुक निर्माण में लगे कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान एवम समर्पित कार्यकर्ताओं ने बड़े कार्यों को सहज और सरल ढंग से धरातल पर उतारा.

 प्रकाश ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना से त्रस्त है वही अपने देश और प्रदेश में लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने जान की बाजी लगाकर सेवा ही संगठन को साकार किया है.

उन्होंने कहा कि इस सहिया नामक ईबुक में इन कार्यों का सचित्र एवम आंकड़ों सहित संग्रह किया गया है. उन्होंने कहा कि यह संग्रह आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करती रहेगी.

कार्यक्रम में ईबुक निर्माण समिति के सदस्य एवम विधायक मनीष जायसवाल ऑनलाइन जुड़े.

संचालन सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मृत्युंजय शर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन ईबुक निर्माण समिति के सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया.

स्वागत प्रदेश कोषाध्यसाक्ष कुणाल बंका और शिवपूजन पाठक ने किया.

कार्यक्रम में हेमंत दास, पुनीता राय,केके गुप्ता,लक्ष्मी कुमारी,अरविंद तिवारी रंजीत चंद्रवंशी आदि उपस्थित  थे.

पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता विधायकदल  बाबूलाल मरांडी ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गए सेवा कार्य की प्रशंसा शब्दों में नही की जा सकती. ईबुक के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं के इस साहसिक कार्य को जान सके तथा भविष्य के संकट में इससे प्रेरणा ले सके इसके लिये ऐसे डॉक्यूमेंटेशन की आवश्यकता है. माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवम माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी निर्देश से पार्टी ने ऐतिहासिक कार्य किया है.

उन्होंने कहा कि सेवा एक सतत चलने वाला कार्य है. हमे जन जन को इस कार्य से जोड़ने की पहल करनी चाहिये.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह में हमे जरूरत मंदों तक पहुचना है और समाज को प्रेरित भी करना है.

आत्म निर्भर भारत की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर झारखंड से ही आत्म निर्भर भारत बनेगा.उन्होंने आह्वान किया कि अपनी जरूत की चीजों में हम स्वदेशी उत्पाद का उपयोग करके छोटे छोटे कारीगर,कामगार, मजदूर सबको बड़ी सहायता कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि विश्व को सहयोग केलिये मजबूत और आत्म निर्भर,स्वाभिमानी स्वावलंबी भारत होना आवश्यक है.

कहा कि यही भारत माता की जय का उदघोष है.

सेवा कार्यों की विवरणी रखते हुए प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के बीच लॉक्ड डाउन में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के आह्वान एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में सेवा कार्यों की मिसाल पेश की है.

प्रदेश के सभी 27 जिलों के 513 मंडलों में पार्टी द्वारा संचालित 148 सामुदायिक भोजनालय के माध्यम से 12लाख 74 हजार लोगों को मोदी आहार परोसा गया,3लाख 961परिवारों एवम 27 लाख जरूरत मंदों तक भोजन उपलब्ध कराया गया.

विभिन्न प्रदेश में फंसे छात्रों ,मजदूरों में 16900 तक सहायता पहुचाई गई.पीएम केअर फण्ड में 5करोड़ से ज्यादा राशि को भेजा गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉक्टर इरफान अंसारी के अंदर मेरिट है इसे कोई दबा नहीं सकता: रणधीर सिंह

Next Post

बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कल

Next Post
बिजली की कटौती से किसान परेशान, धान की खेती चौपट

बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d