BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव के लिए झारखंड पुलिस के 1564 सिपाही- हवलदार असम हुए रवाना , ट्रेन में आरक्षित श्रेणी का बर्थ उपलब्ध करवाया गया

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
चुनाव के लिए झारखंड पुलिस के 1564 सिपाही- हवलदार असम हुए रवाना ,  ट्रेन में आरक्षित श्रेणी का बर्थ उपलब्ध करवाया गया
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः   पश्चिम बंगाल और असम में होने वाला विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पुलिस के जवान भेजे जा रहे हैं. वहां 23 इको कंपनियों की तैनाती की गई. राज्य पुलिस के जवानों को भेजने के लिए पुलिस एसोसिएशन की मांग पर आरक्षित श्रेणी का बर्थ उपलब्ध करवाया गया. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के तरफ से मांग की गई थी जिसे मान लिया गया है. झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा की पहल पर असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में जवानों को स्लीपर बोगी में भेजा गया.

एसोसिएशन ने डीजीपी नीरज सिन्हा को पत्र लिख कर गुहार लगाई थी कि झारखंड पुलिस के जवान दूसरे राज्यों में चुनाव ड्यूटी में भेजे जाते हैं तो उनके लिए जरनल बोगी लगाई जाती है, जो जवानों की संख्या के अनुरूप नहीं होता है. ऐसे में जवानों को फर्श पर सोना पड़ता है. मेंस एसोसिएशन ने डीजीपी को लिखे पत्र में बताया है कि चुनाव कार्य के लिए ही झारखंड पुलिस के साथ जाने वाले सीआरपीएफ जवानों के लिए स्लीपर बोगी लगाई जाती है. ऐसे में झारखंड पुलिस के जवानों को भारी कठिनाई से जूझना पड़ता है. एसोसिएशन ने मांग की थी कि बाहरी राज्यों में चुनाव में जाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी आरक्षित बर्थ की बोगी लगाई जाए.

झारखंड आर्म्स फोर्स आइआरबी बटालियन की 23 इको कंपनियों की तैनाती असम राज्य विधानसभा चुनाव में की जा रही है. चुनाव कार्य कराने के लिए असम में झारखंड पुलिस के 1564 सिपाही- हवलदारों को बाहर यहां से भेजा गया है. सभी गुरुवार की देर रात रवाना कर दिए गए हैं. राज्य पुलिस मेंस एसोसिएशन ने डीजीपी व जैप एडीजी से मांग की थी कि असम में चुनाव ड्यूटी में जाने वाले जवानों को पांच हजार की दर से अग्रिम भोज्य भत्ता भी दें. मेंस एसोसिएशन का तर्क है कि बाहर जाने पर जवानों को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है, ऐसे में उन्हें अग्रिम भोज्य भत्ता देना जरूरी है. इसके लिए कमांडेंट स्तर के अधिकारियों को निर्देश देने की मांग मेंस एसोसिएशन ने की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने संजना के साथ शेयर की रिसेप्शन की तस्वीर, लिखा बेहद इमोशनल पोस्ट

Next Post

राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पिंक सिटी बस सेवा शुरू

Next Post
राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पिंक सिटी बस सेवा शुरू

राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पिंक सिटी बस सेवा शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d