BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची रेडर्स व बोकारो ब्लास्टर्स की जीत

by bnnbharat.com
September 16, 2020
in समाचार
प्रायोजित टी 20 प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा जेएससीए
Share on FacebookShare on Twitter


-जमशेदपुर के जसकरण ने हैट्रिक समेत 4 विकेट लिए
-रांची के लिए रॉनी ने सर्वाधिक 44 रन बनाये
-कुमार देवव्रत मैन ऑफ द मैच बने

रांची: जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे कार्बन T20 लीग के दूसरे दिन रांची रेडर्स ने जमशेदपुर जगलर्स को 10 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की। बुधवार को आखिरी ओवर तक चले दूसरे रोमांचक मुकाबले में बोकारो ब्लास्टर्स ने धनबाद डायनेमोज को 2 विकेट से हराया। पहले मुकाबले में बल्लेबाज़ी करते हुए रांची की पूरी टीम 19.5 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। जमशेदपुर के जसकरण ने मैच के आखिरी ओवर में मात्र 1 रन खर्च करते हुए हैट्रिक समेत चार विकेट लिए। लीग की ये पहली हैट्रिक है। रांची के लिए रॉनी ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। दूसरा सर्वाधिक स्कोर 19 रहा जो अतिरिक्त के रूप में आए। पंकज व आर्यमन ने 18-18 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजों की लचीली बल्लेबाजी जमशेदपुर को काफी महंगी पड़ी और टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर मात्र 131 रन ही बना पाई और मैच 10 रन से गंवा बैठी। जमशेदपुर की ये लगातार दूसरी हार है। टीम के लिए श्रेष्ठ सागर ने 31 और विवेक ने 22 रन बनाए। रांची की ओर से प्रेम और मनीषी ने दो-दो विकेट लिए। 44 रन बनानेवाले रांची के रोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मंगलवार की तरह बुधवार को भी दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक हुआ। धनबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 2 विकेट पर 149 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। विशाल ने नाबाद 47 व साहिल राज ने 56 रन बनाए। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बोकारो की शुरुआत काफी खराब रही और उसके पहले 4 विकेट 24 रन पर ही गिर गए। इसके बाद शानदार वापसी करते हुए कुमार देवव्रत के 47, राजन दीप के 27 और विकास सिंह के 18 रन की बदौलत धनबाद ने 8 विकेट खोकर 19.4 ओवर में जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। एक वक्त धनबाद को जीत के लिए आखिरी 7 ओवर में 73 रन बनाने थे और मैच हाथ से निकलता हुआ नजर आ रहा था लेकिन मैच पासा कुमार देवव्रत और पंकज यादव ने पलट दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए मात्र 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ 37 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी कराई। धनबाद की ओर से जयप्रकाश यादव ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए लेकिन उनका ये प्रदर्शन भी टीम को जीत नहीं दिला पाया। कुमार देवव्रत को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव

Next Post

विभागों में खाली पड़े पदों की हो रही समीक्षा जल्द ही शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

Next Post
मुख्यमंत्री ने घाटशिला के शांति सबर के ईलाज की व्यवस्था का दिया निर्देश

विभागों में खाली पड़े पदों की हो रही समीक्षा जल्द ही शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d