BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

by bnnbharat.com
September 17, 2020
in समाचार

भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचेंगे, जाने उनका कार्यक्रम

Share on FacebookShare on Twitter

बीजेपी कार्यकर्त्ता सेवा दिवस के रूप में मना रहे है जन्मदिन


रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो समेत अन्य ने ट्वीट कर बधाई दी है। वहीं प्रदेश भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सभी ने नरेंद्र मोदी को 70वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और आरोग्य रहने की कामना है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा-‘‘ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। परमात्मा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्धायु की कामना करता हूँ।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा-‘‘अपने काम के प्रति समर्पित कर्मवीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भारत आपके नेतृत्व में और अधिक ताकतवर बने। आपका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। भगवान से आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’’
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा- ‘‘दीर्घायुरारोग्यमस्तु सुयशः भवतु, विजयः भवतु जन्मदिनशुभेच्छाः। मां भारती की अहर्निश सेवा में जुटे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु व आरोग्य रखे और आप इसी प्रकार देश की सेवा करते रहें।’’
भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा-‘‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा। मैं देश नहीं झुकने दूंगा। अपार ऊर्जा के स्रोत एवं लोक कल्याण के प्रतिबिम्ब भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’
राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्वीट कर कहा-‘‘ राष्ट्रहित और जन सेवा को सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी, आदर्शवादी राजनेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, ईश्वर से ऐसी हमारी कामना है।’’
आजसू पार्टी सुप्रीमो और सिल्ली के विधायक सुदेश महतो ने ट्वीट कर कहा- ‘‘ भारत और भारतीयता के सम्मान को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
इधर, रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताओं ने रंगोली बनाकर सादगी से नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाया। पार्टी की ओर से इस मौके पर कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फांसी के फंदे से लटका युवक का मिला शव

Next Post

मोटापा कम करने के लिए अपनाएं यह पांच घरेलू उपाय, तुरंत दिखने लगेगा असर

Next Post
मोटापा कम करने के लिए अपनाएं यह पांच घरेलू उपाय, तुरंत दिखने लगेगा असर

मोटापा कम करने के लिए अपनाएं यह पांच घरेलू उपाय, तुरंत दिखने लगेगा असर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d