रांची; आजसू पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि सरना धरम कोड पार्टी का राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा है. इसके लिए पार्टी सदन से सड़क तक अवाज उठायेगी.
इस विषय को लेकर विभिन सामाजिक संगठनों के द्वारा हमेशा से आवाज बुलंद किया जाता रहा है.
झारखंड सरकार इस विषय को गंभीरता से ले और वर्तमान विधान सभा सत्र मे पारित कर केंद्र सरकार को भेजे.

