BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नरेंद्र मोदी ने मजबूत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलायी

by bnnbharat.com
September 17, 2020
in समाचार
अर्जुन मुंडा ने ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर को लिखा पत्र
Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला: हमें एक ऐसा नेतृत्व मिला है,जो भारत को पूरे विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रुप में पहचान दिलाने में सफलता के साथ काम कर रही है.आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है.उपरोक्त बातें आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सरायकेला  खरसावां के भाजपा कार्यकर्ताओं को वेबिनार के माध्यम से संबोधित करते हुए कही.

 मुंडा ने कहा कि इस कोरोना संक्रमण के काल में भाजपा ने  मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में 14 से 20 सितंबर तक मनाने का निर्णय लिया है.आज सरायकेला खरसावां में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.यह बहुत ही सराहनीय काम है.आनेवाले दिनों में भी सेवाभाव के साथ खाद्य वितरण सहित अन्य सेवा का काम जारी रहेगा.इस कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर सेवा का काम किया.मैंने भी दिल्ली से लगभग 16 हजार प्रवासियों को देश विदेश से लाने,उनकी जरूरतों को पूरा करने,उनके लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था करने जैसे काम किये.इसके लिए पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को भी मैं बधाई देता हूं,उन्होंने निःस्वार्थ भाव से काम किया.साथ ही मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र ’अंत्योदय’को मानकर आगे काम करने का आग्रह करूंगा.मोदी सरकार ने आगामी नवंबर माह तक गरीबों को मुफ्त अनाज देने का निर्णय लिया है.प्रधानमंत्री जी का यह लक्ष्य है कि इस संकट के काल में किस तरह गरीबों की सेवा की जा सके.इस कार्य में आप कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है.जो चुनौतियां हैं,उसमें सेवा भाव से काम किया जा सकता है.

 मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा और समर्पण के साथ देश की समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रहे हैं.विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज तैयार की है,जो मोदीजी के सपनों को साकार करने के लिए सेवा भाव से निरंतर काम कर रही है.यह सेवा देश को भी प्रतिबिंबित कर रही है.

 मुंडा ने कार्यकर्ताओं को खुद सुरक्षित रहकर सेवा का काम करने का आग्रह किया.उन्होंने कहा कि जब कोरोना का प्रकोप कम था तो व्याकुलता अधिक थी,अब जब प्रकोप बढ़ा है,तो लोग ढिलाई बरत रहे हैं.हमें सोशल डिस्टेनसिंग,मास्क और साबुन से हाथ धोते रहने जैसे उपाय करते रहना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों को अनुदानिक दर पर सिंचाई के लिए सोलर पंप का वितरण

Next Post

तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत

Next Post
मछली मारने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत

तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d