BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनुमंडल पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर विभिन्न प्रतिष्ठानों और शराब दुकानों पर की कार्रवाई

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन गरल, चार तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: आज दिनांक 24.09.2020 को अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में देवघर शहरी क्षेत्र अन्तर्गत  खाद्य सामग्री बेचने वाले कई दुकानों यथा- डेयरी उत्पादों के विक्रेता, मिठाई-नमकीन के दुकानों के अलावा   आदि का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मौके पर प्रशिक्षु आई.ए.एस  संदीप मीणा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी   दिनेश सोरेन के अलावा अनुमंडल कार्यालय देवघर के कर्मचारी आदि उपस्थित थे.

इस दौरान देवघर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत कई दुकानों में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई की अनदेखी और मिठाइयों में कपड़े में देने वाले रंगों के प्रयोग को लेकर कई प्रतिष्ठित दुकानों पर कार्रवाई करते हुए बंद की गई. साथ ही अर्थदंड के रूप में  वृंदावन (2000₹), माखनचोर (1000₹), अवंतिका (1000₹), मोदी स्वीट्स (1000₹), गोविंद मिष्ठान भंडार (1000₹), तृप्ति मधुरा (1000₹) प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 धारा 169 के तहत कार्रवाई की गई. साथ ही निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी  दिनेश कुमार यादव द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न अंग्रेजी शराब की दुकानों पर एक्सपायरी डेट के मादक पदार्थों के भंडारण को लेकर सील किया गया. साथ ही 5000 रुपये का अर्थदंड और अनुमंडल कार्यालय में 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान टॉवर चौक, जलसार, बाजला चौक, स्टेशन रोड समीप 02 कुल 05 दुकानों पर

खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 27(3/O) कार्रवाई की गई

जांच के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लाइसेंस इत्यादि को दुकान में न रखने के कारण विभिन्न दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि दुकान से संबंधित जरूरी कागजात एवं लाइसेंस को हर समय दुकान में रखें व वरीय पदाधिकारी द्वारा मांगे जाने पर उसे दिखाएं. दुकान के अंदर व बाहर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें. साथ ही दुकान में बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखें. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा की अवैध या मिलावट के हो रहे कार्यों की सूचना अनुमंडल कार्यालय, देवघर से सम्पर्क कर सकते है, ताकि ऐसे मामलों पर त्वरित और सख्त कार्यवाही की जा सके.

इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि आने वाले कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण त्यौहार आने वाले हैं, जिसमें काफी ज्यादा संख्या में खाद्य सामग्रियों की बिक्री होती है. ऐसे में दुकानदारों द्वारा खाद्य सामग्रियों के गुणवत्ता से समझौता किये जाने अथवा उनमें मिलावट किये जाने के संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में सभी खाद्य सामग्रियों के विक्रेताओं को स्पष्ट निदेशित किया कि कोई भी दुकानदार किसी भी हालात में खाद्य सामग्रियों में मिलावट ना करें. अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिष्ठान मालिकों, दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है भविष्य में निरीक्षण करने पर गलती पाए जाने पर सभी दुकानदारों के विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई के साथ दुकानों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम के निर्देश के बाद 100 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया

Next Post

25 सितम्बर शुक्रवार को बूथ स्तर पर भाजपा मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: प्रदीप वर्मा

Next Post
7 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की होगी वर्चुअल बैठक: प्रदीप वर्मा

25 सितम्बर शुक्रवार को बूथ स्तर पर भाजपा मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: प्रदीप वर्मा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d