Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result
Home समाचार

सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेजी, चार हफ्तों की गिरावट पर लगाम

by bnnbharat.com
August 10, 2019
in समाचार
0
सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेजी, चार हफ्तों की गिरावट पर लगाम

मुंबई : पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार सप्ताह से गिरावट का दौर जारी था जो अब थम गई और सेंसेक्स 463.69 अंकों या 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 37,581.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 112.30 अंकों या 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 11,109.65 पर बंद हुआ. बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 123.13 अंकों या 0.9 फीसदी की तेजी आई और यह 13,670.05 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 203.15 अंकों या 1.62 फीसदी की तेजी के साथ 12,699.5 पर बंद हुआ.

सोमवार को बाजार की नकारात्मक शुरुआत हुई, क्योंकि भारत सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया। इसके कारण अनिश्चिताओं और आशंकाओं के बीच निवेशकों में भय व्याप्त हो गया, जिससे शेयर बाजार में गिरावट का दौर रहा.

Also Read This : कांग्रेस छोड़ तृणमूल गए कामेश्वर बैठा तृणमूल में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

सोमवार को सेंसेक्स 418.38 अंकों या 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 36,699.84 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 134.75 अंकों या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 10,862.60 पर बंद हुआ.

मंगलवार को बाजार में तेजी लौटी और सेंसेक्स 277.01 अंकों या 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 36,976.85 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 85.65 अंकों या 0.79 फीसदी के तेजी के साथ 10,948.25 पर बंद हुआ।

बुधवार को तेज उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा देश की विकास दर का अनुमान घटाकर 7 फीसदी से 6.9 फीसदी करने के कारण बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 286.35 अंकों या 0.77 फीसदी गिरावट के साथ 36,690.50 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 92.75 अंकों या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 10,855.50 पर बंद हुआ.

गुरुवार को मीडिया में ऐसी खबरें आई कि सरकार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर लागू की गई उच्च कर की दर को वापस ले सकती है, जिसके बाद बाजार में रौनक आई और सेंसेक्स 636.86 अंकों या 1.74 फीसदी की तेजी आई और यह 37.327.36 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 176.95 अंकों या 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 11,032.45 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 254.55 अंकों या 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 37,581.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 77.20 अंकों या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 11,109.65 पर बंद हुआ.

 

 

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: MaharashtraMumbaiNewsघरेलूतेजीनिफ्टीतेजीबाजारोंशेयरसेंसेक्स
Previous Post

आज कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक,पार्टी को मिलेगा नया अध्यक्ष?

Next Post

कांची नदी से अज्ञात शव बरामद ,जाँच में जुटी पुलिस

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: