BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू चालीसा लिखने वाले शख्स ने परिहार विधानसभा से मांगी आरजेडी टिकट

by bnnbharat.com
September 26, 2020
in समाचार
लालू प्रसाद को रिम्स निदेशक के बंगले में किया गया शिफ्ट
Share on FacebookShare on Twitter

रिम्स निदेशक के बंगला के बाहर लालू चालीसा का किया पाठ

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही रांची के रिम्स निदेशक के बंगले के बाहर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. रिम्स निदेशक के खाली पड़े केली बंगले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इलाजरत है. इस बीच उनके कई समर्थक नेता-कार्यकर्त्ता लगातार उनसे मिलने की कोशिश में जुटे है. शनिवार को भी लालू प्रसाद के एक खास समर्थक लीला यादव उर्फ लालबाबू राय उनसे मिलने की कोशिश में जुटे रहे, हालांकि जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात की अनुमति नहीं मिली.

रिम्स निदेशक के बाहर लालू चालीसा पढ़ते लालबाबू राय ने बताया कि 1993 में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें सीतामढ़ी के परिहार से टिकट देने का भरोसा दिलाया था. उन्होंने बताया कि बिहार राज्य के पूर्व आरजेडी अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे को दो बार परिहार से चुनाव लड़ने का मौका मिला था, लेकिन दोनों बार उन्होंने पार्टी की लुटिया डुबो दी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार लालू यादव का आशीर्वाद मिल गया तो परिहार विधानसभा क्षेत्र में उनकी जीत तय है. 

लीला यादव वही शख्स है,  जिन्होंने लालू यादव पर लालू चालीसा लिखी थी.  वह कहते हैं कि त्रेता युग में भगवान राम के भक्त हनुमान जी थे, द्वापर में भगवान कृष्ण के भक्त सुदामा थे और कलयुग में लालू यादव के भक्त वह खुद हैं यानी ’लीला यादव’. उन्होंने लालू चालीसा की चौपाई भी सुनाई. लालकृष्ण आडवाणी के रथ को बिहार में रोकने के लालू के फैसले का भी बखान किया.

लालू प्रसाद से मिलने के लिए खगड़िया समेत बिहार के कई अन्य हिस्सों से आये आरजेडी कार्यकर्त्ता भी लगातार लालू प्रसाद से मुलाकात की कोशिश में जुटे है. केली बंगले के बाहर धरने पर एक आरजेडी कार्यकर्त्ता ने बताया कि जब तक लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात नहीं होती और अपनी बात नहीं पहुंचा देते, तब तक वे यहीं पर उटे रहेंगे. केली बंगला के बाहर लगातार आरजेडी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है.

इधर, आज आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद से शनिवार को जेएमएम विधायक सीता सोरेन ने मुलाकात की. वहीं पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने भी लालू प्रसाद से मुलाकात की. लालू से मुलाकात कर बाहर निकलने पर राधाकृष्ण ने बताया कि  उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना. गौरतलब है कि ररम्स के केली बंगला में सजायाफ्ता लालू यादव से शनिवार का दिन मुलाकात का दिन होता है और इसी दिन जेल मैनुअल के हिसाब से तीन लोग लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रघुवर दास : एक संक्षिप्त परिचय

Next Post

BJP नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव

Next Post
उमा भारती ने बदला फैसला, राम जन्मभूमि के शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं होगी शामिल

BJP नेता उमा भारती कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d