BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जसवंत सिंह का निधन पर झारखंड के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

by bnnbharat.com
September 27, 2020
in समाचार
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

जसवंत सिंह का निधन अपूरणीय क्षति: दीपक प्रकाश

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने गहरा दुःख और शोक प्रकट किया. अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि जशवंत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है. मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने कहा कि देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

जसवंत सिंह ने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की: रघुवर दास

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताते हुए कहा कि जसवंत सिंह का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है. वे सेना में हो या सरकार में उन्होंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ देश की सेवा की. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

बॉर्डर से लेकर संसद तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: अन्नपूर्णा देवी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है. ‘जसवंत सिंह जी पहले एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की, फिर राजनीति में भी सेवा दिया.  उन्‍हें राजनीति और समाज के विषयों पर अनूठे नजरिए के लिए याद किया जाएगा. उन्‍होंने बीजेपी को मजबूत करने में भी योगदान दिया था.

पूरे जीवन काल मे देश की सेवा में लगे रहे जसवंत सिंह: बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता व पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय रक्षा, वित्त व विदेश मंत्री  जसवंत सिंह जी का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है. ईश्वर उन्हें अपने  चरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी.

वित्त विदेश और रक्षा मंत्रालय को नया आयाम दिया: धर्मपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दुःख जताते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी के कैबिनेट में मंत्री रहते हुए व सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जन-जन के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने में अपना प्रत्येक क्षण समर्पित कर दिया.  जसवंत सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. जसवंत सिंह ने केंद्र में रहते हुए वित्‍त, विदेश और रक्षा जैसे अहम मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला. जसवंत सिंह ने राज्‍यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में बीजेपी का प्रतिनिधित्‍व किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में 958 नये कोरोना संक्रमित मिले,संख्या बढ़कर हुई 79909

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात में किसानों के गौरव और सम्मान को महत्व दिया: राजेश शुक्ल

Next Post
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में PM ने लगाया पारिजात का दिव्य पौधा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात में किसानों के गौरव और सम्मान को महत्व दिया: राजेश शुक्ल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d